Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तराखंडHaldwani News: कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज हल्द्वानी से...

Haldwani News: कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज हल्द्वानी से शुरू, ये बड़े नेता हुए शामिल

- Advertisement -

(Joining hands of Congress started from Haldwani today): कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज हल्द्वानी (Haldwani) से शुरू हुई। यात्रा मेंकांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू और विधायक सुमित हृदेश भी शामिल रहे। जिसके बाद उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।

कांग्रेस की यात्रा आज हल्द्वानी से शुरू

कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरु की गई है। जिसके चलते कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज हल्द्वानी से शुरू हुई। इस यात्रा में हल्द्वानी विधानसभा के 183 बूथों के कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रभारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान अजय कुमार लल्लू ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना भी साधा।

देश की जनता परेशान- अजय कुमार

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि देश में धार्मिक उन्माद को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। तो दूसरी तरफ बेरोजगार किसान और देश की जनता परेशान है। उत्तराखंड में पेपर लीक मामला, अंकिता हत्याकांड मामले को लेकर भी अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश केअंदर ये क्या हो रहा है,समझ में नहीं आ रहा है। देश की एकता खतरे में है। कानून का राज खत्म हो गया है। लिहाजा अब जरूरत है एक दूसरे का हाथ पकड़ा जाए। और देश की जनता को यह महसूस कराया जाएगा, कि धार्मिक उन्माद से डरने की जरूरत नहीं है। और एक दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ा जाएगा।

उत्तराखंड के अंदर 10,000 से ज्यादा बूथ

वहीं हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को एक नई मजबूती मिली है, और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस घर-घर हर बूथ भाईचारे और एकता का संदेश लेकर जा रही है। सुमित ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर 10,000 से ज्यादा बूथ है। लिहाजा हर बूथ हर घर तक कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर जाएगी।

Also Read: Dehradun: देहरादून में वसंतोत्सव की तैयारियां तेज, तीन मार्च से दिखेगी कार्यक्रम में सांस्कृतिक विरासत की झलक, ये होगा खास

 

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular