Sunday, July 7, 2024
HomeAasthaHaridwar News : विश्व हिंदू परिषद की बैठक में पहुंचे CM धामी ने...

Haridwar News : विश्व हिंदू परिषद की बैठक में पहुंचे CM धामी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि…

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), हरिद्वार “Haridwar News” : हरिद्वार में चल रहे विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होने के लिए हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता कानून जल्द ही लागू किया जाएगा।

लैंड जिहाद बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कनखल (हरिद्वार) स्थित श्री कृष्ण निवास आश्रम में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित केन्द्रीय मार्गदर्शक मण्डल के बैठक सत्र का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से पधारे धर्माचार्यों एवं सन्त-महात्माओं का स्वागत व अभिनंदन करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से अवैध मजारों को बड़ा बयान दिया है।

प्रदेश में एक सशक्त कानून लागू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लैंड जिहाद बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि उत्तराखंड का वातावरण दूषित नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि उत्तराखंड में अवैध धार्मिक स्थलों और संरचनाओं को पूरी तरह साफ करने तक कार्रवाई जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 जून को विशेषज्ञ समिति समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट सौंपेगी। कहा कि जल्द ही प्रदेश में एक सशक्त कानून लागू किया जाएगा।

अभियान में सभी प्रमुख संत करेंगे प्रतिभाग

हरिद्वार में चल रही विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल बैठक में कई सामाजिक और धार्मिक विषयों पर मंथन किया जा रहा है। बैठक में संतों द्वारा देशभर में बढ़ते धर्मांतरण मामलों को लेकर चिंता जताई गई है। संतों का कहना है कि धर्मांतरण को रोकने के लिए सरकारों को प्रभावी कानून बनाने चाहिए। इसके साथ ही दिवाली से 15 दिन पहले देशभर में धर्मांतरण और घर वापसी को लेकर अभियान चलाया जाएगा।

अभियान में सभी प्रमुख संत प्रतिभाग करेंगे। संतों ने वेब सीरीज और सोशल मीडिया पर परोसी जा रही अश्लीलता पर भी जमकर रोष जताया। उन्होंने हिंदू धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों का तार्किक ढंग से विरोध करने पर जोर दिया। बैठक में 350 संतों और 70 साध्वी धर्माचार्याें ने प्रतिभाग किया।

Also Read: Rudraprayag News: सुमेरु पर्वत पर फंसे तीर्थयात्री को SDRF ने बचाया, छह फीट बर्फ में फंसा था वृंदावन का युवक

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular