Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsHaridwar News : पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश जारी, धर्म नगरी...

Haridwar News : पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश जारी, धर्म नगरी के कई इलाके में हुआ जलभराव

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Haridwar News हरिद्वार : Haridwar News पिछले कुछ दिनों से पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार बारिश जारी है। जिसके चलते हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी के किनारे बेस गांव के लोगों को अब डर लगने लगा है।

293.10 रिकॉर्ड किया गया जलस्तर

बता दे, हरिद्वार के भीमगोडा बैराज पर गंगा चेतावनी के लेवल से ऊपर बह रही है। शाम के वक्त गंगा का जलस्तर 293.10 रिकॉर्ड किया गया। उधर श्रीनगर डैम और पशुलोक बैराज से भी पानी छोड़ा गया है जिसके चलते गंगा का जलस्तर रात तक और भी ज्यादा बढ़ सकता है।

जानकारों का मानना है की अगर इसी तरह से बारिश जारी रही तो गंगा का जलस्तर और भी बढ़ सकता है।

विभाग लगातार कर रही निगरानी

बारिश और गंगा के बढ़े जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी भीमगोडा बैराज पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। साथ ही गंगा किनारे के इलाकों में बनी बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

सभी को बाढ़ के बारे में पहले से सतर्क दिया गया है। जल अस्तर ऐसे ही बड़ा तो आने वाले कुछ दिनों में दिक्क़ते बढ़ सकती है।

Also Read –  बीजेपी कार्यकर्ता ने खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेल किया आत्मदाह का प्रयास, इलाके में मचा हड़कंप

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular