Sunday, July 7, 2024
HomePoliticsHaridwar News: प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर मनमानी कर...

Haridwar News: प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर मनमानी कर रहा- कांग्रेस

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़) हरिद्वार “Haridwar News”: कांग्रेस के 5 विधायकों के दल ने जिलाधिकारी पर वादाखिलाफी और मनमानी करने का आरोप लगाया है।

प्रशासन मनमानी कर रहा

हरिद्वार में धार्मिक अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे प्रशासन के अभियान से राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। जिसको लेकर मामले में डीएम से मिलने पहुंचे कांग्रेस के विधायकों ने जमकर हंगामा काटा है। बता दें, कांग्रेस के 5 विधायकों के दल ने जिलाधिकारी पर वादाखिलाफी और मनमानी करने का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायक रवि बहादुर और फुरकान अहमद का कहना है कि प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर मनमानी कार्रवाई कर रहा है। इस तरह की मनमानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई

कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ रणनीति बनाकर इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। वहीं जिलाधिकारी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नियमों के अनुसार की जा रही है। विधायकों के साथ बैठकर चर्चा हुई है, लेकिन मीटिंग से बाहर जाकर उन्होंने क्या आरोप लगाए उसके बारे में वे कुछ नहीं कह सकते।

Also Read: Uttarakhand News: कांग्रेस का भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज एक्शन पर बीजेपी का रिएक्शन, चुनाव के लिए कांग्रेस नए-नए हथकंडे अपना रही

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular