Sunday, July 7, 2024
HomeHealth TipsHealth Tips: कोलेस्ट्रॉल की समस्या कम करनी है तो अपने दिनचर्या में...

Health Tips: कोलेस्ट्रॉल की समस्या कम करनी है तो अपने दिनचर्या में लांए ये बदलाव

- Advertisement -

इंडिया न्यूज: (If you want to reduce the problem of cholesterol, then bring these changes in your daily routine.): कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक बहुत बड़ी समस्या है इसके बढ़ने से और भी कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जैसे दिल से जुड़ी समस्याएं। आजकल की तनावपूर्ण दिनचर्या की वजह से और बिगड़ते खान-पान के कारण हमारा शरीर दिन पर दिन बीमारियों के घेरे में आ रहा है। अपनी खराब आदतों की वजह से हम खुद अपने शरीर को बीमारियों के हवाले कर देते हैं। ऐसी ही एक बीमारी है कोलेस्ट्रॉल की है। जो आज हर तीसरे व्यक्ति को होने लगी है। यदि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए, तो ये बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल में करने के लिए आपको अपने जीवन में कई तरह के बदलाव करने होंगे।

खबर में खासः-

  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हो सकती है गंभीर बीमारिया
  • कोलेस्ट्रॉल से होते है दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा
  • रोजाना करें एक्सरसाइज़ 
  • अच्छें खान-पीन का सेवन करे
  • फलों का सेवन  ज्यादा करें

कोलेस्ट्रॉल से होते है दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा

बैड कोलेस्ट्रॉल का मतलब है एलडीएल यानि लो डेंसिटी लिपो प्रोटीन। दरअसल ये व्यक्ति के दिल में पाया जाने वाला एक ऐसा चिपचिपा पदार्थ है, जिसकी अधिकता के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। अगर हम अपनी दिनचर्या में बदलाव करें और सही डाइट लें तो इस बीमारी से छुटकारा पाना मुश्किल नहीं है।

रोजाना करें एक्सरसाइज़ 

ज्यादातर बीमारियों की शुरूआत हमारे पेट से होती है। दरअसल हम जो भी खाते-पीते हैं उसका पचना बेहद महत्वपूर्ण होता है। अगर आपका खाना पच नहीं रहा है तो ये एक बड़ी समस्या है। ऐसे में रोजाना एक्सरसाइज़ करें। ऐसा करने से शरीर को लाभ मिलता है और साथ ही शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है।

अच्छें खान-पीन का सेवन करे

बैड कोलेस्ट्रॉल मात्रा को कम करने के लिए खान-पीन पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी होता है। अपने रोजाना के आहार में हरी सब्जियों को शामिल करें। सीज़न के अनुसार पत्तेदार हरी सब्जियां खाएं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

फलों का सेवन  ज्यादा करें

रोजाना फल के सेवन करना भी बेहद जरूरी होता है। हर दिन एक फल का सेवन करने से आप बीमारियों से दूर रहेंगे। इसलिए मौसमी फल खाना स्वास्थ के लिए अच्छे होता है। अपने कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना एक फल खाने की आदत डालें।

ये भी पढ़े:-  Javed Akhtar: पाकिस्तान पर फिर भड़के जावेद अख्तर, उर्दू भाषा को लेकर कही ये बड़ी बात

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular