Sunday, July 7, 2024
HomeFestivalsHoli: होली पर दिल्ली और लखनऊ जाने वाले मुसाफिरों का सफर होगा...

Holi: होली पर दिल्ली और लखनऊ जाने वाले मुसाफिरों का सफर होगा आसान

होली के दिन दिल्ली और लखनऊ जाने वाले मुसाफिरों का सफर आसान हो सकेगा। हरदोई डिपो 3 से 12 मार्च तक दोनों रूटों पर 60 से ज्यादा बसे चलाएगा।

- Advertisement -

Holi: (The journey of the passengers going to Delhi and Lucknow on the day of Holi will be easier.)  उत्तरप्रदेश के हरदोई में होली के दिन दिल्ली और लखनऊ जाने वाले मुसाफिरों का सफर आसान हो सकेगा। हरदोई डिपो 3 से 12 मार्च तक दोनों रूटों पर 60 से ज्यादा बसे चलाएगा। बता दें, अभी इन दोनों रूट पर 80 बसें चल रहीं हैं। जिला मुख्यालय के अलावा 6 बड़े कस्बों से दिल्ली जाने के लिए बसें मिलेंगी। अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गईं हैं।

खबर में खास:

  • 3 से 12 मार्च तक 60 से ज्यादा बसे चलाएगा
  • लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े
  • अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गईं

यात्रियों की संख्या बढ़ जाती हैं

बता दें कि, जनपद के ज्यादातर लोग दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में काम करने जाते हैं। वहीं, होली पर लोगों के घर वापस आने की वजह से यात्रियों की संख्या बढ़ जाती हैं। जिससें कि रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढंने लगती हैं।

लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े

होली पर घर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए परिवहन निगम ने दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूटों पर बसों की बसों की संख्या में वृध्दि की गई है। प्रयागराज, बरेली, शाहजहांपुर, कन्नौज, सीतापुर आदि मार्गों पर 3  से 12 मार्च तक नियमित रूप से बसें संचालित होगीं। परिवहन विभाग आज यानि शुक्रवार से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर देगा।

यह भी पढ़ें-

होली पर्व को लेकर SDM और CEO द्वारा कोतवाली परिसर में संयुक्त सामाजिक बैठक आयोजित

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular