Monday, July 1, 2024
Homeटॉप न्यूज़2014 से अब तक PM मोदी ने कैसे मनाई दिवाली, देखें तस्वीरें

2014 से अब तक PM मोदी ने कैसे मनाई दिवाली, देखें तस्वीरें

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज),Diwali 2023: आज पूरे देश में दिवाली का त्योंहार बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वहीं दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 10वें साल जवानों के साथ दीपावली मनाई। PM रविवार सुबह तिब्बत से लगे हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे और जवानों को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा आया हूं।

सियाचिन में मनाई थी पहली दीपावली

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अपनी पहली दीपावली मनाने सियाचिन गए थे। उन्होंने अपने हाथों से जवानों को मिठाई खिलाई थी। 2022 में उन्होंने कारगिल में जवानों के साथ दीपावली का जश्न मनाया था। तब उन्होंने कहा था कि बहादुर जवानों के बीच जाकर मेरी दीपावली की मिठास बढ़ जाती है।

पीएम मोदी ने 2014 से 2023 यहां-यहां मनाई गई दीपावली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हर साल जवानों के साथ दीपावली मनाते हुए देखा जाता है। साल 2014 में वह सियाचिन ग्लेशियर पहुंचे थे। 2015 की दिवाली पंजाब के अमृतसर में मनाई थी और हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में वह साल 2016 में पहुंचे थे। 2017 की दीपावली पीएम मोदी ने कश्मीर के गुरेज में बनाई थी और 2018 में उन्हें उत्तराखंड के केदारनाथ में देखा गया था। साल 2019 में शुरू हुए अपने दूसरे कार्यकाल में पीएम मोदी जम्मू संभाग के राजौरी में पहुंचे थे। 2020 की दिवाली राजस्थान के जैसलमेर में और 2021 की दीपावली उन्होंने राजौरी के नौशहरा में मनाई थी। 2022 की दिवाली उन्हें कारगिल में सैनिकों के साथ मनाते हुए देखा गया था।

ALSO READ: Tiger 3 Review: कैसी है सलमान की Tiger 3? जानिए फिल्म देखकर लोगों ने क्या कहा 

यूपी के इस गांव में दिवाली मनाएंगे सीएम योगी, करोड़ों के विकास कार्य का देंगे उपहार

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular