Sunday, July 7, 2024
HomeKaam Ki BaatLakshmi Mata: अगर लक्ष्मी माता हो गई है नाराज तो करें ये...

Lakshmi Mata: अगर लक्ष्मी माता हो गई है नाराज तो करें ये उपाय, धन की समस्या होगी दूर

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Lakshmi Mata: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गाय में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। ऐसा कहा जाता है कि गाय में सभी देवी देवता विराजमान होते हैं, इसलिए गाय की सेवा से सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद भी देते हैं। इसके कारण भक्त के सभी संकट दूर होते है। अगर कोई व्यक्ति नियमित रोटी बनाते समय पहली रोटी गाय के लिए निकाल कर रख दे और बाद में उस रोटी पर घी, गुड़ रखकर गाय को खिलाए तो उसके जीवन की परेशानियां दूर हो जाएंगी।
हनुमान जी से करें प्रार्थना

शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में दीपक जलाना चाहिए

कई बार व्यक्ति को ग्रह दोषों के चलते संकट का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर शनि दोष तो विशेष रूप से लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में व्यक्ति शनिवार के दिन हनुमानजी को लाल रंग का चोला चढ़ाएं। ऐसा करने से उसे शनिदेव और हनुमानजी दोनों का आशीर्वाद मिलता है। इससे उसके जीवन का हर संकट दूर हो जाता है। इसके लिए व्यक्ति को शनिवार के दिन पास के हनुमान मंदिर में जाकर दीपक जलाकर आना चाहिए। साथ ही हनुमानजी से कष्टों से मुक्ति के लिए प्रार्थना करना चाहिए।

हिंदू धर्म में तुलसी का अलग विशेष महत्व है, व्यक्ति को रविवार और एकादशी के दिन छोड़कर रोजाना घर में तुलसी पर जल चढ़ाएं। इसके साथ ही शाम के समय रोजाना घी का दीपक तुलसी के पौधे के सामने जलाएं। ऐसा करने से धन की देवी माता मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्त पर अपनी कृपा बरसाती हैं।

धर्म ग्रंथों के अनुसार हनुमानजी को संकट मोचक कहा जाता हैं। अगर आप बेहद परेशान है तो रोजाना हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ जरूर करें। यदि आप रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ नहीं कर पा रहे हैं तो मंगलवार और शनिवार के दिन पाठ जरूर करें। हनुमानजी आर्थिक तंगी से असफलता तक हर संकट से आपको मुक्त करेंगे।

Read more:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular