Monday, July 8, 2024
HomeBreaking NewsIndian Navy : हिंद महासागर में चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा INS...

Indian Navy : हिंद महासागर में चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा INS Imphal, समंदर में संग्राम के लिए तैयार भारतीय नौसेना

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज), Indian Navy : इंडियन नेवी (Indian Navy) ने एम भी प्लूटो पर हुए हूती विद्रोहियों के हमले के बाद अरब सागर में अब तीन जहाज तैनात कर दिए हैं। जिसमें INS Mormugao, INS Kochi और INS Kolkata शामिल हैं। तीनों ही जहाज गाइडेड मिसाइल विध्वंसक हैं। इसके साथ PI-8 विमान भी भेजा गया है। जो आसमान से समंदर पर निगरानी रख सके।

बात सिर्फ लाल सागर… की नही

यहां बात सिर्फ लाल सागर, अरब सागर या अदन की खाड़ी की नही है। इंडियन नेवी को करीब 7516 किलोमीटर से ज्यादा समुद्री तटीय इलाकों की निगरानी करनी होती है। नौसेना को अपने लिए आ रहे, अपनी तरफ आ रहे या अपनी तरफ से जा रहे कॉमर्शिय जहाजों को दुश्मन देशों के हमले से बचाना होता है या अपनी क्षमता से हमला को रोकना होता है। जैसा कि अभी अरब सागर में किया जा रहा है।

नेवी के साथ युद्धाभ्यास के लिए पहुंच गई जंगी जहाज

वहीं दूसरी तरफ हिन्द महासागर के पूर्वी हिस्से में इंडियन नेवी के मिसाइल कॉर्वेट INS Kulish और एंफिबियस जंगी जहाज LCU 56 थाईलैंड की नेवी के साथ युद्धाभ्यास के लिए पहुंच गई है। इसके साथ बैंककॉक में हुए यानी इंडियन ओशन नेवल सिंपोजियम के वक्त INS Kadmatt में नौसेना प्रमुख आर. हरि कुमार ने यात्रा की, यानी हिंद महासागर में चीन की तरफ से कोई हरकत न हो इस वजह से भारत की ओर से ताकतवर मौजूदगी जताई गई है।

ALSO READ:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular