Sunday, July 7, 2024
HomeBiharअंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का हुआ शुभारंभ, बॉलीवुड सिंगर और विदेशी कलाकार के...

अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का हुआ शुभारंभ, बॉलीवुड सिंगर और विदेशी कलाकार के सुरों से सजेगी महफिल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज), International Buddhist Festival : गया जिले के बोधगया के कालचक्र मैदान में आज शुक्रवार से तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर गया जिला प्रभारी मंत्री सह आईटी मंत्री मो इसराइल मंसूरी, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत,गया सांसद विजय कुमार मांझी,गुरुआं विधायक विनोद यादव ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया।

महोत्सव में भारत,म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड,लाओस सहित कई देशों के कलाकारों ने प्रस्तुति दी है। महोत्सव के पहले दिन आज बॉलीवुड सिंगर कुणाल गांजावाला के सुरो से महफिल की शुरुआत की जाएगी ।दूसरे दिन 20 जनवरी को पार्श्व गायक मो इरफान और ममता जोशी अपनी प्रस्तुति देंगी। महोत्सव के अंतिम दिन 21 जनवरी को पार्श्व गायक नीरज श्रीधर की प्रस्तुति होगी।

बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईटी मंत्री सह गया जिला प्रभारी मंत्री मो इसराइल मंसूरी ने बताया की बुद्ध की शरण में जाने के बाद शांति, करुणा की संज्ञा दी गई है।उनके द्वारा दी गई संज्ञा पूरे देश–विदेशों में है। अमन शांति,मानव सेवा का संदेश दिया है।

बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम में सभी धर्मो के लोग है यही हमारी संस्कृति है। गांव और सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित कर स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित की गई है इसके लिए गया डीएम के कार्यों की सराहना की।पर्यटन नीति के आने से श्रद्धालुओ की सुविधाएं बढ़ जाएगी जो एक मिल का पत्थर साबित होगा।

ALSO READ:-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular