Friday, July 5, 2024
HomeBusinessघर की महिला के नाम यहां खुलवाएं खाता! अकाउंट में हमेशा रहेंगे...

घर की महिला के नाम यहां खुलवाएं खाता! अकाउंट में हमेशा रहेंगे 25 लाख, मिलेंगे कई लाभ

- Advertisement -

India News UP(इंडिया न्यूज), International Women Day: आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) है इस दिन दुनिया में महिलाओं के लिए कई सारि योजनाओ को लाभ दिया जा रहा है। ऐसी ही एक योजना बैंक ने भी महिलाओं को दी है। जिसमे अगर आपने खाता खुलवाया तो अकाउंट में 25 लाख रूपए रहने वाला है।

बता दे, बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी महिलाओं के लिए खास तोहफा दिया है। यह अकाउंट खुलवाने के बाद आपको लोन के साथ – साथ कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इससे भी बड़ी बात यह है कि महिलाओं के खाते में हमेशा 25 लाख रुपये रहेंगे, जिसका इस्तेमाल आप कभी भी कर सकते है।

जानें क्या है पूरी योजना (International Women Day)

बैंक ने महिलाओं के लिए दो विशेष बचत खाते लॉन्च किए हैं। महिला शक्ति बचत खाता और महिला शक्ति करंग खाता। महिलाएं इन खास सुविधाओं के साथ 30 जून 2024 तक खाता खुलवा सकती हैं और इन खातों की मदद से 31 दिसंबर 2024 तक लोन भी लिया जा सकता है। इन खातों पर बैंक की ओर से कई तरह की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसमें 25 लाख रुपये की ओवरड्राफ्ट सुविधा की सुविधा बहुत उपयोगी है।

मिलेगा कई तरह की योजना का लाभ

बैंक ऑफ बड़ौदा में खाता खुलवाने वाली महिलाओं को हर तरह की सुविधाएं मिलती हैं। उन्हें सभी तरह के रिटेल लोन पर 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25 फीसदी कम ब्याज देना होगा। इसमें टू-व्हीलर लोन पर 25 बेसिस प्वाइंट, एजुकेशन लोन पर 15 बेसिस प्वाइंट और कार व होम लोन पर ब्याज में 10 बेसिस प्वाइंट की छूट मिलती है।

Read More:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular