Sunday, July 7, 2024
HomeअपराधJalaun Update: छात्रा ने रिलेशनशिप में वापस आने से किया मना इसलिए...

Jalaun Update: छात्रा ने रिलेशनशिप में वापस आने से किया मना इसलिए चलाई थी गोली, जालौन मामले में खुलासा

- Advertisement -

Jalaun Update: कल जालौन में हुई बीए की छात्रा की गोली मारकर हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कल मठभेड़ के बाद आरोपी राजू दास को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस को आरोपी ने बताया कि उसने गुस्से में ऐसा किया। दरअसल दोनों कुछ समय पहले से रिश्ते में थे। कुछ कारणों से छात्रा ने खुद को अलग क लिया जिस वजह से उत्तेजित होकर आरोपी ने छात्रा को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने क्या बताया

पुलिस ने इस पूरे मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि “मुख्य आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि वे एक रिश्ते में थे और कुछ मतभेदों के कारण महिला ने रिश्ता खत्म कर दिया। वह बार-बार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसने मना कर दिया। आरोपी उत्तेजित हो गया, इस अपराध की योजना बनाई और उसे मार डाला”

कल छात्रा को उतारा था मौत के घाट

कल जालौन में बीए की परीक्षा देकर वापस घर जा रही 20 वर्षीय छात्रा को बाइक सवार हमालवरो ने गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता दोनों बाइक सवार भाग निकले। वहीं पुलिस से मुठभेड़ के बाद हमलावरों को पकड़ लिया गया। जिसमे आरोपी ने ये बताया कि हत्या क्यों की थी।

Also Read: UP Nikay Chunav: मुरादाबाद में 3.8 फीट का व्यक्ति लड़ेगा निकाय चुनाव, नमांकान के दौरान बना चर्चा का विषय

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular