Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशJalaun: पत्नी ने पति का गला घोंटकर की हत्या, देवर से चल...

Jalaun: पत्नी ने पति का गला घोंटकर की हत्या, देवर से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

- Advertisement -

Jalaun

इंडिया न्यूज, जालौन (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के जालौन में 3 दिन पहले एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। साथ ही युवक के शव को घर के बाहर हत्यारोपियों ने फेंक दिया था। हत्याकांड का जालौन पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि युवक की पत्नी और मृतक के छोटे भाई ने मिलकर की है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मृतक के छोटे भाई की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

हत्या कर शव को रखा घर के बाहर
पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी का देवर से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी मृतक को हो गई थी। जिस पर युवक ने महिला के साथ मारपीट की इसी दौरान मृतक के छोटे भाई ने भाभी के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या नदीगांव थाना क्षेत्र के चौपरा में 10 दिसंबर की रात्रि को राजेंद्र उर्फ चेनू का शव घर के बाहर दरवाजे पर मिला था। राजेंद्र सब्जी बेचने का काम करता था और बस स्टैंड पर सब्जी की दुकान किये हुये था। उसी से घर परिवार का खर्च चल रहा था। मृतक के भाई रामकुमार ने पत्नी रूबी पर हत्या का आरोप लगाते हुए नदीगांव थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

पति को पत्नी के प्रेम- प्रसंग के बारे में चल गया था पता
हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच के दौरान मृतक राजेंद्र की पत्नी रूबी तथा उसके छोटे भाई नरेश उर्फ नन्ही बिटिया तथा रूबी के भांजे रोहित का नाम सामने आया है। जिसमें रूबी का नरेश और उसके भांजे रोहित के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर राजेंद्र ने इसका विरोध किया था। जिस पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसी झगड़े के दौरान नरेश भी मौके पर पहुंच गया था। जिसके बाद उसने रूबी के साथ मिलकर राजेंद्र की गला घोटकर हत्या कर दी। साथ ही शव को दरवाजे के बाहर फेंक दिया था। जिससे शक किसी और पर जाए। पुलिस ने आरोपी महिला रूबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रस्सी को भी बरामद कर लिया है। वहीं मृतक के भाई नरेश की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Noida: महिला कांस्टेबल का नहीं दर्ज किया मामला, तो सीपी ने एसएचओ को तुरंत किया सस्पेंड 

Connect Us
 Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular