Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsJhansi News: 7 फेरों के समय दुल्हन के पिता ने रखी ऐसी...

Jhansi News: 7 फेरों के समय दुल्हन के पिता ने रखी ऐसी 3 शर्त जिसे सुन दूल्हे पक्ष के उड़े होश…उनमें एक शारीरिक संबंध नहीं बनाना भी शामिल

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़),Jhansi News: यूपी के के झांसी से शादी के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां सात फेरों के बाद जब विदाई की अंतिम रस्में निभाई जा रही थी। उसी समय दुल्हन के पिता ने लड़का पक्ष के सामने तीन ऐसी शर्तें रख दीं। जिसे सुन वहां मौजूद सभी के होश उड़ गए। तीन शर्तों में से एक शर्त यह भी थी कि दुल्हन कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी। दूल्हे ने अपने ससुर की इन शर्तों को मानने से मना कर दिया। इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

क्या है मामला?

बता दें कि दूल्हा झांसी जिले के बरुआसागर थानान्तर्गत सिनौरा मोहल्ले में रहने वाला मानवेन्द्र सेन है। मानवेन्द्र की शादी झांसी के गुरसरांय में रहने वाली ज्योति के साथ तय हो गई थी। शादी इसी माह 6 जून को थी, जिसको लेकर मानवेन्द्र के घर में खुशियां ही खुशियां मनाई जा रही थी। शादी के गीत-संगीत हो रहे थे। दुल्हन पिता और बहन के साथ बरुआसागर स्थित मैरिज हॉल में संज-धज कर आई थी। शादी की रस्में भी शुरू थीं। बारात बैंड-बाजे के साथ मैरिज हॉल पहुंची, जहां पर टीका, जयमाला और सात फेरे जैसी सभी रस्में धीरे-धीरे निभाई जा रही थी। अब रस्म का अंतिम किदार निभाया जाना था और वो था विदाई का। विदाई को लेकर लड़का पक्ष तैयारी में लगा ही हुआ था कि तभी अचानक दुल्हन ने ससुराल जाने से साफ इंकार कर दिया।

दुल्हन के पिता की शर्त सुन सब हो गए हैरान

दुल्हन के पिता ने दूल्हे और उसके पिता के सामने तीन शर्तें रख दी। जिसमें पहली शर्त थी कि विदाई के बाद दूल्हा और दूल्हन के बीच किसी भी प्रकार शारीरिक संबंध नहीं होगा। दूसरे शर्त के रूप में दूल्हन अपनी छोटी बहन को अपने साथ ससुराल ले जाएगी और उसकी बहन भी उसी के साथ रहेगी। जबकि तीसरी और अंतिम शर्त मुंह बोला पिता कभी भी किसी भी समय घर आ-जा सकता हैं, उन्हें कोई भी नहीं रोक सकता है। जब यह तीनों शर्तें दूल्हे, उसके पिता और वहां मौजूद लोगों ने सुनी तो सब दंग रह गए।  उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन गुस्से में आ गई और डोली में बैठकर ससुराल जाने की बजाए अपने मुंह बोले पिता के घर चली गई।

Rampur News: सपा नेता आजम खान और उनके परिवार समेत, से जुड़े 5 मुकदमों की आज होगी सुनवाई

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular