होम / UP Weather: यूपी के इन जिलों में बारिश, पड़ेंगे ओले

UP Weather: यूपी के इन जिलों में बारिश, पड़ेंगे ओले

• LAST UPDATED : April 12, 2024

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Weather: मौसम विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। जिसमे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ ओले पड़ने की अनुमान जताई जा रही है। इस समय अप्रैल का महीना चल रहा है। इस महीने में गर्मी का असर और लू देखा जाता है। लेकिन इसी बीच IMD ने नई चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज आंधी और बारिश की उम्मीद है। वही आगामी 3 दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभवना भी जताई गई है।

फिर बदला मौसम! UP Weather

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, इस सप्ताहांत मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है। आज शुक्रवार को पश्चिमी यूपी में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, हालांकि इस बीच पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। आज पश्चिमी यूपी में अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चेलगी हवाएं

दिनांक13 और 14 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में एक-दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश. वहीं कई जगहों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।

कही बारिश- कही हवा

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार,पश्चिमी यूपी समेत आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, महोबा में आगामी दो दिनों में बारिश के आसार है। वही मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, जालौन, इटावा, आगरा, मैनपुरी समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ ओले भी गिरने की उम्मीद है।

Also Read-  

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox