Sunday, May 19, 2024
HomeAccident Newsभोजपुरी गायक की दर्दनाक मौत, कैमूर हादसे में गई 9 लोगों की...

भोजपुरी गायक की दर्दनाक मौत, कैमूर हादसे में गई 9 लोगों की जान

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Kaimur Accident: कल यानि 25 फरवरी को देर शाम मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ़्तार Scorpio ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।

उसी समय दूसरे लेन में सामने से आ रहे ट्रक से दुबारा टक्कर लग गया। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। कार में कुल 10 लोग सवार थे जिसमे से दो माहिला भी शामिल थी। जबकि बाइक के साथ एक आदमी था।

इस हादसे में सभी की मौके पर मौत हो गई है। मरने वालों की पहचान हो गई है इसमें भोजपुरी गायक छोटू पांडेय और उनके लिए गीत लिखने वाले उनके राइटर की भी मौके पर मौत हो गई है।

मरने वालों में ये 9 लोग हैं शामिल

इस हादसे में मरने वालो की पहचान हो गई है जिसमे आंचल, हनुमान नगर चेंबूर, तिलक नगर, मुंबई, अभिनेत्री हैं। छोटू पांडेय, इटाढ़ी थाना, बक्सर से, प्रकाश राय, कम्हरिया, मुफस्सिल थाना, बक्सर से सिमरन श्रीवास्तव, खानदेवपुर नई बस्ती काशी गांव, कानपुर, UP से दधिबल सिंह, देवकली गांव, मोहनिया, कैमूर से शशि पांडेय, इटाढ़ी थाना, बक्सर से अनु पांडेय, इटाढ़ी थाना, बक्सर से सत्य प्रकाश मिश्रा उर्फ बैरागी बाबा, पिथनी ग्राम इटाढ़ी, बक्सर ये गायक छोटू पांडे के लेखक हैं। और बागिस पांडेय, इटाढ़ी, बक्सर से इस हादसे में अपनी जान गवाई है।

बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही देर रात बक्सर सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे। अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि उन्हें दिल्ली से बनारस होते हुए रामगढ़ में एक शादी समारोह में जाना था। कैमूर DM का फोन आया और उन्होंने इसकी जानकारी दी।

शुरुआत में मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी। बाद में पता चला। इसमें सभी कलाकार अच्छे थे। मैंने लगभग सभी कलाकारों के साथ मंच पर प्रस्तुति दी है। इस हृदयविदारक घटना को देखकर बहुत दुःख हुआ।

DM सावन कुमार ने किया बड़ा ऐलान

कैमूर डीएम सावन कुमार ने कहा है कि जो भी मुआवजा होगा दिया जायेगा। सभी शवों की पहचान कर उनके आधार नंबर की जांच कर 10 से 15 दिनों के अंदर उनके खाते में राशि भेज दी जायेगी। यह बीमा कंपनी पर निर्भर करता है कि कितना पैसा मिलेगा। प्रति व्यक्ति 4 से 5 लाख रुपये मुआवजे का प्रावधान है।

यह भी पढ़ें:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular