Sunday, May 19, 2024
HomeCrime Newsकलयुगी बाप ने स्वीकारा बेटे का कत्ल, लाश जलाकर किया ये काम

कलयुगी बाप ने स्वीकारा बेटे का कत्ल, लाश जलाकर किया ये काम

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़),UP Crime: पत्नी अपने मायके से रोज़ अपने पति विजेंद्र से बात किया करती थी। कुछ दिन पहले विजेंद्र ने पैसे भी ट्रांसफर किये थे, पर कुछ दिन से पति का फ़ोन स्विच ऑफ आ रहा था।  चिंता में आकर पत्नी नीलम रामनवमी के दिन गाँव आ गई , ससुर से पति के बारे में पूछा। कुछ बात साफ़ ना मिलने पर पत्नी ने २० अप्रैल को पुलिस को शिकायत की।

क्या है पूरा मामला

यूपी के लखीमपुर खीरी क्षेत्र से चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। उसके लाश को जलाकर, हड्डियाँ तालाब में बहा दी।  नीलम ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया, उसके बताये निशानदेही पर मृतक विजेंद्र की हड्डिया बरामद की। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुँची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी से हत्या की पूछताछ कर रही है।

ससुर के लोग हिरासत में

पुलिस को चार दिन पहले विजेंद्र की गायब होने की सुचना उसकी पत्नी नीलम ने दी थी। उसने अपने ससुर पर हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने उसके ससुर को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ करने पर आरोपी ने विजेंद्र की हत्या और लाश को जलाने की बात स्वीकार की। पूछताछ में हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। इस घटना से इलाके के लोग दहशत में है।

झगड़े के कारण कर दिया क़त्ल

यह भयानक घटना  मितोली थाना इलाके के गांव गनेशपुर की है। यहां की निवासी नीलम देवी ने पुलिस को शिकायत की थी। नीलम  के मुताबिक़ उसका पति कुछ दिनों से गायब था। उसके ससुर राम नक्षत्र ने अपने बेटे की कोई जानकारी नहीं दी, ससुर को शक के घेरे में पाकर उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर पूछताछ की, राम नक्षत्र ने बताया की विजेंद्र की मौत हो गई थी। उसके शव को जलाकर उसने उसकी अस्थिया और हड्डियाँ तालाब में फ़ेंक दी।

जांच के लिए भेजा

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तालाब से हड्डियां बरामद की। उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। मितोली थाना इंचार्ज राजू राव ने बताया कि बाप और बेटा शराब का नशा करते थे। आए दिन घर में विवाद होता था। पति और पत्नी के बीच इसी बात को झगड़ा होता रहता था। होली वाले दिन पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था, जिससे नाराज होकर पत्नी नीलम अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। उसके बाद घर में बाप-बेटे में विवाद हो गया और बाप ने बेटे की हत्या कर दी।

ALSO READ: मां बेटी ने एक साथ पास की 10वीं की परीक्षा, बड़ी शानदार है ये कहानी

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular