Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशKannauj: ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने लगाई फांसी, न्यायालय परिसर में पेड़...

Kannauj: ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने लगाई फांसी, न्यायालय परिसर में पेड़ की डाल से लटका मिला शव

- Advertisement -

Kannauj

इंडिया न्यूज, कन्नौज (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश के कन्नौज में छिबरामऊ न्यायालय सुरक्षा में तैनात सिपाही ने ड्यूटी के समय फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पेड़ पर शव लटकता देखकर कोर्ट में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच कर जांच शुरू की। सिपाही मूल रूप से मथुरा जिला निवासी विष्णु छिबरामऊ कोतवाली में तैनात था।

5 महीने पहले सिपाही की शादी हुई थी। छिबरामऊ न्यायालय सुरक्षा में सिपाही विष्णु तैनात था। शुक्रवार सुबह वह कोर्ट में ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान लगभग आधा घंटा फोन पर बात करते हुए, वह न्यायालय परिसर के सूनसान स्थान पर चला गया। यहां एक पेड़ की डाल पर मफलर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

स्थानीय लोगों ने शव को पेड़ से लटकता देखकर तैनात पुलिस कर्मियों को दौड़ कर सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ दीपक दुबे और एएसपी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे। शव को नीचे उतारने के बाद परिवार को सूचना दी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारण को पता लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Barabanki: डीजीएम साहब के गायब कुत्ते ने खाकी का जीना किया मुहाल, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की खाक छान रही पुलिस

Connect Us Facebook | Twitter 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular