Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशKanpur: तिरंगे के साथ निकाली 'बुलडोजर यात्रा', अनोखे अंदाज में देशभक्ति का...

Kanpur: तिरंगे के साथ निकाली ‘बुलडोजर यात्रा’, अनोखे अंदाज में देशभक्ति का दिया संदेश

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में लोगों ने तिरंगा यात्रा के साथ-साथ बुलडोजर यात्रा भी निकाली जा रही है। आजादी के 76 साल में यह पहला मौका है, जब लोगों ने जश्न- ए-आजादी को यादगार बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्पित ‘बुलडोजर यात्रा’ निकाली।

बुलडोजर के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ दिखी

बुलडोजर यात्रा में दूर-दूर से लोगों ने हिस्सा ले रहे हैं। बताते चलें कि जिस इलाके से यह बुलडोजर यात्रा गुजरी, वहां लोगों में बुलडोजर के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ दिखी। लोगों द्वारा भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे भी लगाए जा रहे हैं। अगर सुरक्षा की बात करें तो पुलिस बल भी तिरंगा यात्रा में शामिल दिखा और रैली को लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे। वहीं, प्रदेश में तिरंगा यात्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच गुजारा गया।

कानपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा बहुत खास रही

आजादी के जश्न को मनाने के लिए पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। निकाली जा रही तिरंगा यात्रा देशभक्ति का संदेश दे रही है, लेकिन कानपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा बहुत खास रही। इस तिरंगा यात्रा में बाबा का बुलडोजर शामिल किया गया। नगर निगम मुख्यालय से निकली तिरंगा यात्रा में बज रहे देशभक्ति गीतों ने अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों में जोश भर दिया।

हर घर तिरंगा

कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा की पूरे देश के सभी घरों पर तिरंगा झंडा लहराए, इसलिए नगर निगम द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई है। तिरंगा यात्रा के शामिल बुलडोजर पर उन्होंने कहा कि इस बुलडोजर से पूरी दुनिया थर्रा रही है, बुलडोजर योगी जी की सवारी है।

Also Read: Pankaj Chaudhary: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां बोले- इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वीरों को सम्मान देना

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular