Sunday, May 19, 2024
HomeBreaking NewsKasganj Crime News : पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, बीस हजार...

Kasganj Crime News : पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़, बीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Kasganj Crime News कासगंज : कासगंज पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाया। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कासगंज पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में हजारो का इनामी बदमाश गिरफ्तार हो गया।

क्या था पूरा मामला

दरअसल, यह मामला कासगंज के गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर नहर पटरी का है। जहाँ का एक खुखार अपराधी महीने से फरारी काट रहा था।
पुलिस को जिसकी तलाश काफी दिनों से थी। कल सूत्रों से मिली जानकारी वाले स्थान पर पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुआ।

इस मुठभेड़ में फरारी काट रहे बीस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से तमंचा जिन्दा व खोका कारतूस, मोटर साइकिल बरामद हुआ है।

बता दे, गिरफ्तार बदमाश पर आगरा, फर्रुखाबाद, कासगंज में आधा दर्जन से अधिक मुकद्दमा दर्ज है। आरोपी हाथरस के हसायन थाना के ऊदई गांव का रहने वाला है। कासगंज पुलिस ने आरोपी के ऊपर बीस हजार का इनाम भी रखा था।

Also Read – UP Politics : वरुण गांधी ने सीएम योगी पर कसा तंज, बोले – “जय श्री राम के नारे से प्रभावित होकर वोट न दे”

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular