Sunday, July 7, 2024
HomeAasthaKedarnath: चारधाम जाने वाले यात्री ध्यान दें! 15 जून तक नए पंजीकरण...

Kedarnath: चारधाम जाने वाले यात्री ध्यान दें! 15 जून तक नए पंजीकरण पर रोक, CM धामी ने की अपील

- Advertisement -

India News(इंडिया न्यूज़), उत्तराखंड “Kedarnath” : उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खराब मौसम के चलते एक फैसला लिया है। जहां, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन नए पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बढ़ा दी है। अब तीर्थयात्री 16 जून के बाद ही यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।

पंजीकरण पर 15 जून तक रोक

इस बार चारधाम यात्रा में मौसम सबसे बड़ी चुनौती बनके सामने आया है। बावजूद इसके श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। केदारनाथ धाम में ठहरने की सीमित संख्या है, लेकिन इससे कई गुणा अधिक तीर्थयात्री यहां पहुंच रहे हैं। इसी कारण नए पंजीकरण पर रोक लगाई गई है। इससे पहले तीन जून तक ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों तरह के पंजीकरण पर रोक लगाई गई थी। लेकिन एक बार फिर खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए ऑनलाइन नए पंजीकरण पर 15 जून तक रोक बढ़ा दी है।

अब तक चारधाम के लिए हुए 38 लाख से ज्यादा पंजीकरण

चारधाम यात्रा के लिए अब तक 38.87 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम के लिए 13.16 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 11.51 लाख पंजीकरण शामिल हैं। केदारनाथ धाम में अब तक 6.46 लाख और बदरीनाथ में 5.24 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा में बदलते मौसम पर श्रद्धालुओ से अपील करते हुए कहा है कि यात्रा मार्ग में बर्फबारी और भारी वर्षा हो रही है, जिसको देखते हुए यात्रियों से अनुरोध है की मौसम की जानकारी प्राप्त करलें और उसके बाद ही यात्रा शुरू करें।सीएम ने आगे कहा कि यदि मौसम की वजह से यात्री परेशान होंगे तो यात्रा का संचालन सरकार करा रही सरकार को भी कहीं ना कहीं परेशानी होगी।

22 मई को हुई थी यात्रा शुरु

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को शुरु हुए पूरा एक महीने से ज्यादा हो गया है। बता दें, 22 अप्रेल को गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलने के बाद चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हुई थी। इससे पिछले साल की बात करें तो 3 मई 2022 से चारधाम यात्रा शुरु हुई थी।इसके साथ ही केदारनाथ धाम के लिए यात्रियों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ गई है। जिसके चलते जगह-जगह पर जाम कंटेनजेंसी प्लान को लागू किया गया है। इसके तहत यात्रियों को जगह-जगह पर रोक कर भेजा जाएगा।

चार दिन के लिए हुए पंजीकरण

दिन                      केदारनाथ                   बदरीनाथ
30 मई                  22633                     22669
31 मई                  22681                     21462
1 जून                   22753                     17818
2 जून                   22240                     19060

Also Read: Manskhand: जागेश्वर धाम में मानसखंड को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट में है शामिल

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular