Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगरKhatauli By-election 2022: सपा- रालोद गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने...

Khatauli By-election 2022: सपा- रालोद गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने किया नामांकन, बोले- एकजुटता से ही जीत हासिल होगी

- Advertisement -

Khatauli By-election 2022

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, मुजफ्फरनगर: उपचुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीति गरमाती जा रही है। मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नामांकन कर दिया है। इसके बाद बुधवार को खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी घोषित किए गए पूर्व विधायक मदन भैया ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।

पूरी ताकत के साथ लड़ा जाएगा खतौली का चुनाव
बता दें कि बागपत के खेकड़ा से चार बार विधायक रहे चुके हैं मदन भैया। नामांकन पत्र दाखिल कर उन्होंने कहा कि पूरी ताकत के साथ खतौली का चुनाव लड़ा जाएगा। एकजुटता से ही जीत हासिल होगी। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक अपनी ताकत झोंकनी होगी। रालोद इस सीट पर पहले भी जीत चुका है और फिर से जीत हासिल करेगा।

आसपा ने किया रालोद-सपा गठबंधन को समर्थन
खतौली उप चुनाव में उतरने का एलान कर चुकी आजाद समाज पार्टी ने रालोद-सपा गठबंधन को समर्थन दिया है। पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने दिल्ली में रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह से मुलाकात कर समर्थन की बात कही। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि दिल्ली में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है। भारतीय संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने के लिए यह समर्थन दिया गया है।

रालोद की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भविष्य में भी सपा, रालोद और आजाद समाज पार्टी आमजन, किसानों, मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उप चुनाव में समर्थन के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर का आभार जताया। रालोद जिलाध्यक्ष का कहना है कि इससे गठबंधन की ताकत बढ़ गई है। खतौली उपचुनाव में एकजुटता और एकता से ही जीत मिलेगी।

अपनी प्रत्याशी नहीं उतारेगी बसपा
बसपा जिलाध्यक्ष सतीश रवि ने कहा कि उन्होंने लखनऊ पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से मुलाकात की। खतौली में चुनाव की संभावनाओं पर चर्चा हुई। तय किया गया है कि बसपा उप चुनाव नहीं लड़ेगी।

यह भी पढ़ें- Khatauli By Poll: टिकट न मिलने से नाराज गुर्जर नेता अभिषेक चौधरी ने छोड़ा रालोद, भाजपा में हुए शामिल – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular