Sunday, July 7, 2024
HomeLatest NewsKim Jong Un: आखिर क्यों हो गए उत्तर कोरिया के शासक भावुक,...

Kim Jong Un: आखिर क्यों हो गए उत्तर कोरिया के शासक भावुक, आंखों से छलके आंसू

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज) Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन ने नॉर्थ कोरियन महिला से ज़्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की है। बता दें, जब किम इसको लेकर अपील कर रहे थे, उस समय उनके आंखों से आंसू छलक गए। जैसे ही किम जोंग की आंखों में आंसू आए वैसे ही वहां मौजूद सारी महिलाएं रोने लगीं। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

किम कर रहे थे ये अपील, हुए भावुक

बता दें, उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में माताओं के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए किम ने नॉर्थ कोरिया की घटती जन्म दर को बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। तानाशाह ने अपनी भावुक अपील में अपने देश की महिलाओं से अधिक बच्चे पैदा करने और उन्हें कम्युनिस्टों की तरह बड़ा करने के लिए कहा। जिस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

Also Read: Benefits Of Plum: वजन कंट्रोल से लेकर कई चीजों के लिए फायदेमंद है आलू, जानें इससे होने वाले फायदे

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular