Friday, July 5, 2024
HomeBreaking Newsशंभू बॉर्डर पर किसान की हार्ट अटैक से मौत, अब आगे क्या...

शंभू बॉर्डर पर किसान की हार्ट अटैक से मौत, अब आगे क्या करेंगे किसान?

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Kisan Andolan: किसान आंदोलन 2।0 के आज चौथे दिन शुक्रवार को हरियाणा (Haryana) के बॉर्डर्स पर शांति बनी हुई है। बॉर्डर पर किसान मौजूद हैं और अब रविवार तक किसान (Kisan Andolan) दिल्ली की तरफ नहीं बढ़ेंगे।

वहीं, हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर (Shambu Border) पर एक किसान की जान चली गई है। किसान को हार्ट अटैक आया और फिर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया उसी दौरान मौत हो गई।

अंबाला मे शंभू बॉर्डर पर वह डटे

जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर ज़िले के रहने वाले ज्ञान सिंह किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। अंबाला मे शंभू बॉर्डर पर वह डटे हुए थे। गुरुवार देर शाम अचानक उनके सीने में तेज़ दर्द की शिकायत मिली उसके बाद उन्हें नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

शुक्रवार सुबह 10 बजे शंभू बॉर्डर पर किसान नेताओं की प्रेस कॉन्फ़्रेंस होगी। चंडीगढ़ में देर रात केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर किसान नेता आगे की रणनीति के बारे में जानकारी देंगे। हालांकि ये अनुमान लगाया जा रहा है कि रविवार तक किसान बॉर्डर पर रुके रहेंगे और आगे नहीं बढ़ेंगे। क्योंकि रविवार को चंडीगढ़ में सरकार और किसानों के बीच फिर से बातचीत होनी है।

इस आंदोलन के शुरुआती दो दिनों में पुलिस के साथ हुई भिड़ंत में लगभग 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें किसान और पुलिस कर्मी शामिल हैं। इनमें पैरामिलिट्री फोर्सेज के 7 जवान और हरियाणा पुलिस के 18 घायल हुए हैं। फिलहाल, बॉर्डर पर शांति बरकरार है।

किसानों और सरकार में बातचीत हुई

गुरुवार देर शाम चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसानों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। इस सकारात्मक बातचीत के बाद रविवार को फिर दोनों पक्षों के बीच बातचीत होगी।

बैठक के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमने कहा कि हमें सिर्फ चर्चा नहीं करते रहना चाहिए। इसका भी समाधान निकाला जाना चाहिए। इस पर केंद्र सरकार ने कहा कि उन्हें समय चाहिए। एमएसपी पर लंबी चर्चा हुई है। वहीं, हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध 17 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular