Friday, July 5, 2024
Homeमनोरंजनkushi Box Office Collection: सामंथा और विजय की फिल्म 'कुशी' का संडे...

kushi Box Office Collection: सामंथा और विजय की फिल्म ‘कुशी’ का संडे के दिन कलेक्शन रहा शानदार, 36 करोड़ की कमाई की….

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), kushi Box Office Collection: सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की फिल्म कुशी 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म ने शनिवार को खास कमाई नही की लेकिन संडे को कुशी ने अच्छा कलेक्शन किया है। यह जोड़ी साउथ सुपरस्टार्स विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी 4 साल बाद बिग स्क्रीन पर लौटी।

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म कुशी के साथ बेहतरीन परफोमेंस दी। इस फिल्म को ऑडियंस और समीक्षकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने के बावजूद भी फिल्म ने खास कमाई नही की। ‘कुशी’ ने रिलीज के तीसरे दिन संडे को अच्छा कलेक्शन किया।

 फिल्म ‘कुशी’ का संडे कलेक्शन

फिल्म ‘कुशी’ में विजय और सामंथा की रोमांटिक केमिस्ट्री ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है। फिल्म के गाने भी दर्शकों को डांस करने पर मजबूर कर रहे हैं। विजय और सामंथा ‘कुशी’ में तेलुगु भाषा में 14 करोड़ और तमिल में 55 लाख से शुक्रवार को ओपनिंग की थी। कुशी का पहले वीकेंड का कलेक्शन 36.15 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि रविवार के कलेक्शन में शनिवार के 9.9 करोड़ रुपये के आंकड़े से उछाल देखा गया, फिर भी यह शुरुआती कमाई की बराबरी करने में विफल रहा, जो प्रभावशाली 15.25 करोड़ रुपये था। यह फिल्म तेलुगु, तमिल और हिंदी में भी रिलीज हुई।

फिल्म ‘कुशी’ का तेलुगु भाषा में वीकेंड तक कुल कलेक्शन 32.92 करोड़ तक पहुंचा है। जबकि, तमिल भाषा में फिल्म ने शनिवार के दिन 65 लाख और रविवार को कुल 66 लाख की कमाई की। तमिल में ‘कुशी’ की टोटल कमाई 1.86 करोड़ तक अधिक पहुंची है।

फिल्म ‘कुशी’ की कहानी 

फिल्म ‘कुशी’ की कहानी के बारे में बात की जाए तो विजय देवरकोंडा और सामंथा रूथ प्रभु ‘विलप्व और आराध्या’ की भूमिका निभा रहे है। दोनों अलग-अलग कास्ट और बैकग्राउंड से आते हैं, और अपने माता-पिता की इच्छा के खिलाफ जाकर शादी करने के फैसले से प्यार में पड़ जाते हैं और चुनौतियों का समाधान करते हैं।

 

 

Also read: Gadar 2 Box Office collection: सनी देओल की एक्शन फिल्म 500 करोड़ रुपये क्लब में प्रवेश करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म बनी, जिसने पठान के रिकॉर्ड को तोड़ा

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular