Monday, July 8, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLalitpur: रेप करने में नाकाम जीजा ने साली का गला रेता, फिर...

Lalitpur: रेप करने में नाकाम जीजा ने साली का गला रेता, फिर बदनामी के डर से ट्रेन से कटकर दी जान

- Advertisement -

Lalitpur

इंडिया न्यूज, ललितपुर (Uttar Pradesh) । उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने रेप करने से नाकाम होने पर साली का गला रेत दिया। युवती को जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, गुरुवार देर रात आरोपी जीजा का शव ट्रेन की पटरियों पर मिला है। उसका सिर धड़ से अलग था। आशंका है कि आरोपी ने बदनामी के डर से खुदकुशी कर ली है। यह पूरा मामला जाखलौन थाना क्षेत्र का है।

दो महीने ससुराल में रहता था आरोपी
जाखलौन के एक गांव में लड़की अपनी मां के साथ रहती है। करीब दो महीने पहले उसकी बड़ी बहन भी अपने पति नागेंद्र के साथ रहने आ गई थी। एक घर में चारों रहते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसे में मां और उसकी बड़ी बहन काम करती थी। गुरुवार दोपहर लड़की घर से करीब 250 मीटर दूर खेत पर रखवाली कर रही थी। उसी वक्त उसका जीजा वहां पहुंच गया। साली को अकेला देखकर जीजा ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। लड़की ने मना किया तो जीजा जबरदस्ती करने लगा। लड़की चिल्लाने लगी तो उसने वहां रखे हुए हथियार से उसका गला रेत दिया। लड़की वहीं लहुलूहान होकर गिर गई। खून बहता देख जीजा घबरा गया। उसे लगा कि यह मर गई है। उसके बाद मौके से भाग गया।

खेत में आसपास कोई नहीं था
खेत में आस-पास कोई नहीं था। ऐसे में गले से खून निकलने के बाद भी वह हिम्मत करके धीरे-धीरे अपने घर पहुंची। पड़ोसियों को जीजा की करतूत बताई। उसने बताया कि जीजा उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। उसने मना किया तो उसका गला रेत दिया। इसके बाद गांव का ही एक युवक लड़की को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। फिर सीएचसी से झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बेटी का गला रेतने की सूचना मिलते ही मां और बड़ी बहन, जो गांव में काम करने गई थीं। वह भागती हुई घर पहुंचीं। उधर, पुलिस ने आरोपी जीजा की तलाश शुरू कर दी।

रात में रेलवे ट्रैक पर मिली जीजा की बॉडी
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, तभी रात में सूचना मिली की रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिला है। पुलिस और गांव के लोग पहुंचे। वहां मृतक की शिनाख्त नागेंद्र के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि साली के जिंदा रहने की जानकारी उसे हो गई थी। ऐसे में आशंका है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: कार रिपेयरिंग के गैरेज में लगी भीषण आग, टायरों की फटने की आवाज से मची दहशत

Connect Us Facebook | Twitter

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular