Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsLegislative Council by-election result : लोकसभा चुनाव के नए सियासी समीकरणों आने...

Legislative Council by-election result : लोकसभा चुनाव के नए सियासी समीकरणों आने कि सम्भावना, गठबंधन को सँभालने में लगी सपा – बीजेपी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़ ) Legislative Council by-election result लखनऊ : कल यूपी में विधान परिषद उपचुनाव (Legislative Council by-election result) हुए।

जिसके नतीजों भी कल ही आ गए। बता दे, यह नतीजा आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से सूबे के नए सियासी समीकरण का संकेत दिया है।

  • बसपा और कांग्रेस विधायक ने नहीं दिया वोट
  • 396 मताधिकार का हुआ प्रयोग
  • मनोज पारस ने नहीं दिया वोट
  • गठबंधन का क्या रहा समीकरण
  • रालोद के 9 विधायको किसे दिया समर्थन

बसपा और कांग्रेस विधायक ने नहीं दिया वोट

बता दे, विधान परिषद की 2 सीटों पर सोमवार को हुए उपचुनाव में भाजपा और सपा अपने अपने गठबंधन के अपने तरफ खींचने में सफल रहे। इन नतीजों को लेकर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और सुभाष पा के बीच गठबंधन के नए संकेत के रूप में देखा जा रहा है। दूसरी और बसपा और कांग्रेस ने अभी तक अपना पता साफ नहीं किया है।

396 मताधिकार का हुआ प्रयोग

विधान परिषद चुनाव में कुल 406 सदस्यों में से 396 में मताधिकार का प्रयोग किया गया और एक और रद्द हुई। रद्द हुआ वोट भाजपा समर्थक किसी सदस्यता का बताया जा रहा है।

इस समय जीत हासिल जीत हार का समीकरण मताधिकार का प्रयोग किया गया और एक और रद्द हुई रद्द हुआ वोट भाजपा समर्थक किसी सदस्यता का बताया जा रहा है इस समय जीत हासिल जीत हार का समीकरण 395 वोटों से तय हुआ।

भाजपा, अपना दल व निषाद पार्टी गठबंधन के पास 274 सदस्य हैं। लेकिन भाजपा प्रत्याशी पदमसेन चौधरी को 279 और मानवेंद्र सिंह को 280 मत प्राप्त हुआ।

मनोज पारस ने नहीं दिया वोट

सपा व रालोद गठबंधन के 118 सदस्य हैं। वही मनोज पारस बीमार होने के कारण मतदान करने नहीं पहुंचे।

जबकि, इसमें से इरफान सोलंकी और रमाकांत यादव जेल में हैं। इस हिसाब से सपा गठबंधन के पास कुल 115 विधायक ही मौजूद थे।

सपा के रामजतन राजभर को 115 और रामकरन निर्मल को 116 वोट मिले हैं। इस तरह सपा के एक सदस्य को गठबंधन के सभी वोट और एक को एक अतिरिक्त मत मिला।

गठबंधन का क्या रहा समीकरण

राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो विधायक हैं। माना जा रहा कि दोनों ने बीजेपी को वोट दिया।

वही सुभासपा की रणनीति थोड़ा हटकर रही। सुभासपा के कुल छह सदस्य हैं। इनमें पांच विधायकों ने वोट डाला। एक विधायक अब्बास अंसारी जेल में बंद हैं।

सूत्रों के अनुसार पांच विधायकों में से चार ने भाजपा के दोनों प्रत्याशियों का समर्थन किया है। वही कांग्रेस के दो और बसपा के एक विधायक ने वोट ही नहीं दिया।

रालोद के 9 विधायको किसे दिया समर्थन

भाजपा गठबंधन के विधायक को 274 वोट मिले जिसमे भाजपा 255, अपना दल एस 13 और निषाद पार्टी के 6 वोट मिले।

वही सपा गठबंधन को 118 वोट मिले जिसमे सपा के 109 और रालोद के 9 विधायको ने वोट दिया। इसके अलावा, सुभासपा – 6, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक – 2, कांग्रेस – 2, और बसपा के एक विधायक रहे।

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular