Monday, July 8, 2024
Homeउत्तराखंडLohaghat News: लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक फर्त्याल का बयान, कहा- बागेश्वर...

Lohaghat News: लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक फर्त्याल का बयान, कहा- बागेश्वर उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रही है भाजपा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Lohaghat News: लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में धुआंधार प्रचार कर लोहाघाट पहुंचे। फर्त्याल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 5 सितंबर को होने जा रहे बागेश्वर विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को बागेश्वर की देवतुल्य जनता भारी बहुमत से जीतने जा रही है। फर्त्याल ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश में किये जा रहे विकास कार्य व बागेश्वर के पूर्व विधायक व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास के द्वारा बागेश्वर में किए गए विकासकार्य को देखते हुए जनता भाजपा के पक्ष में वोट करने जा रही है।

चुनाव में विपक्ष कहीं से कहीं तक नहीं- फर्त्याल

उन्होंने कहा चुनाव में विपक्ष कहीं से कहीं तक नहीं है। विपक्षी अपनी हार सुनिश्चित देख खिसिया गए हैं तथा सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा बागेश्वर की जनता बागेश्वर के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताने जा रही है। चाहे विपक्षी दल कितना भी दुसप्रचार कर ले जनता सब जानती है।

बागेश्वर में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी- फर्त्याल

पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा बागेश्वर में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में निकाले गए रोड शो में जनता का सैलाब उमड़ पड़ा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वह अन्य भाजपा के दिग्गज नेताओं के द्वारा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में धुआंधार प्रचार किया गया है। जिस कारण माहोल एक तरफा हो गया है। उन्होंने कहा बागेश्वर में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।

ALSO READ: Today Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम हुआ सुहाना, जानें आज प्रदेश के किन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश?

Mussoorie News: मसूरी के कैची रोड पर 2 साल का बच्चा सड़क किनारे रेलिंग न होने के कारण गहरी खाई में गिरा, मौके पर पहुंची पुलिस ने किया रेस्क्यू

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत यूट्यूब चैनल द आरके न्यूज़(The Rk News) से बतौर रिपोर्टर की थी। फिलहाल, रितेश इंडिया न्यूज़ में बतौर कंटेंट राइटर पिछले 18 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular