Sunday, May 19, 2024
HomeLoksabha Election 2024Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव के इस फैसले से कांग्रेस को...

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव के इस फैसले से कांग्रेस को झटका, जानिए खबर

- Advertisement -

India News UP(इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को यूपी में 6 और उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की। सपा ने इससे पहले भी तीन चरणों में 31 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। यूपी के 80 सीट में अब तक 37 के लिए सपा उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। लेकिन शुक्रवार को जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में सबसे चौकाने वाले नाम नगीना सीट पर रहा है।

मनोज कुमार को बनया नगीना सीट पर प्रत्याशी

सपा मुखिया ने इस नगीना लोकसभा सीट पर मनोज कुमार को अपना प्रत्याशी चुना है। यानी की अब मनोज कुमार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी होंगे पर अखिलेश यादव के इस फैसले से कांग्रेस को बड़ा झटका लगते हुए दिख रहा है। लगातार कांग्रेस यूपी में कुछ और छोटे दलों को इंडिया गठबंधन के साथ लाने की कोशिश कर रही थी। बीते लंबे समय ले चंद्रशेखर आजाद की सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारने का अंदेशा था।

ये भी पढ़ें:- UP News: सपा नेता गायत्री प्रजापति के घर ED की रेड, जानें पूरा मामला

नहीं हैं इंडिया गठबंधन का हिस्सा

किन्तु अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव के फैसले ने सबको हैरान कर रख दिया है। उन्होंने मनोज कुमार को अपना प्रत्याशी बनाकर ये साफ कर दिया है कि चंद्रशेखर आजाद अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं। सपा नेता के इस फैसले ने कांग्रेस की उम्मीदों के लिए बड़ा झटका दिया है। मालूम हो कि रामपुर, खतौली और मैनपुर उपचुनाव के दौरान चंद्रशेखर खुलकर सपा गठबंधन के साथ दिखे।

ये भी पढ़ें:- Ram Mandir: रामलला के लिए उड़ीसा और तमिलनाडु से आया यह खास भेट, ट्रस्ट ने दी जानकारी

 

SHARE
Ritesh Mishra
Ritesh Mishra
रितेश मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत ITV(India News)से की है। ये इंडिया न्यूज़ के साथ पिछले 11 महीने से जुड़े हुए हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular