Friday, July 5, 2024
HomeLatest NewsLok Sabha Election 2024 : शिवपाल बोले, ‘ओवैसी अच्छे कैंडिडेट तो लाएं,...

Lok Sabha Election 2024 : शिवपाल बोले, ‘ओवैसी अच्छे कैंडिडेट तो लाएं, टिकट हम दिलवा देंगे’

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का जिक्र कर एक बयान दिया है। उन्होंने ओवैसी से अच्छे कैंडिडेट की मांग की है।

सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि देखिए हम उनका बहुत सम्मान करते हैं, अगर उनके पास कोई अच्छा उम्मीदवार होगा तो हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से जरूर बात करेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं।

इस बीच सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। सपा की इस सूची को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सपा की इस सूची से कांग्रेस नाराज है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सपा की सूची है। इंडिया अलायंस के उम्मीदवारों की कोई आधिकारिक सूची अभी नहीं आई है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular