India News(इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी दलों की ओर से अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जा रहा है। इसी बीच सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा चुनाव लड़ने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों से खबर मिली है कि सोनिया गांधी जल्द ही लोकसभा चुनाव की कमान प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंप सकती है। प्रियंका गांधी वाड्रा के रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। बता दें कि ये प्रियंका गांधी का पहला चुनाव होगा। रायबरेली हमेसा से ही गांधी परिवार का पारिवारिक क्षेत्र रहा है। अब प्रियंका गांधी के इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने की पूरी उम्मीद की जा रही है।
कब रहा किसका राज?
रायबरेली उत्तर प्रदेश की वो सीट है जहां हमेशा से ही कांग्रेस का दबदबा रहा है। यहां 16 बार कांग्रेस का ही इस सीट पर कब्जा रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के अशोक सिंह ने 2 बार जीत दर्ज की है। एक बार जनता पार्टी के राजनारायण ने जीत दर्ज की है। ऐसे में रायबरेली सीट के इतिहास को जान लेते हैं कि कौन इस सीट पर कब कब लड़ा है?
- 1957 बैजनाथ कुरील कांग्रेस
- 1957 फिरोज गांधी कांग्रेस
- 1960 आरपी सिंह कांग्रेस
- 1962 बैजनाथ कुरील कांग्रेस
- 1967 इंदिरा गांधी कांग्रेस
- 1971 इंदिरा गांधी कांग्रेस
- 1977 राजनारायण जनता पार्टी
- 1980 इंदिरा गांधी कांग्रेस
- 1980 अरुण नेहरू कांग्रेस
- 1984 अरुण नेहरू कांग्रेस
- 1989 शीला कौल कांग्रेस
- 1991 शीला कौल कांग्रेस
- 1996 अशोक कुमार सिंह भाजपा
- 1998 अशोक कुमार सिंह भाजपा
- 1999 कैप्टन सतीश शर्मा कांग्रेस
- 2004 सोनिया गांधी कांग्रेस
- 2006 सोनिया गांधी कांग्रेस
- 2009 सोनिया गांधी कांग्रेस
- 2014 सोनिया गांधी कांग्रेस
- 2019 सोनिया गांधी कांग्रेस