Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsLok Sabha Election 2024: गाजियाबाद के सांसद VK Singh का बड़ा ऐलान,...

Lok Sabha Election 2024: गाजियाबाद के सांसद VK Singh का बड़ा ऐलान, चुनाव नहीं लड़ेंगे

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024: गाजियाबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने 2024 का लोकसभा चुनाव ना लड़ने का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने अपना फैसला बताने के लिए एक्स का सहारा लिया।

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे वीपी सिंह

उन्होंने एक्स कर कहा, मैंने एक सैनिक के रूप में अपना पूरा जीवन इस देश की सेवा में समर्पित कर दिया है। पिछले 10 वर्षों से, मैंने गाजियाबाद को विश्व स्तरीय शहर बनाने की दिशा में अथक प्रयास किया है। इस पूरी यात्रा के दौरान, मैं इस देश के लोगों के साथ-साथ भाजपा के सदस्यों द्वारा मुझ पर दिए गए विश्वास और प्यार के लिए आभारी हूं। यह भावनात्मक बंधन मेरे लिए अमूल्य है। इन्हीं भावनाओं के साथ मैंने एक कठिन लेकिन सोच-समझकर निर्णय लिया है। मैं 2024 का चुनाव नहीं लड़ूंगा।’

कहा आसान नहीं था फैसला

जनरल वीके सिंह ने आगे कहा, ‘यह फैसला मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन मैंने इसे दिल की गहराइयों से लिया है। मैं अपनी ऊर्जा और समय को नई दिशाओं में लगाना चाहता हूं, जहां मैं विभिन्न तरीकों से अपने देश की सेवा कर सकूं।
इस यात्रा में मेरे साथी बनने के लिए मैं आप सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आपके प्यार, समर्थन और विश्वास ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है। आगे बढ़ते हुए, मैं एक अलग क्षमता में देश और उसके सभी नागरिकों की सेवा करना जारी रखूंगा।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular