Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsLok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव 2024 चुनाव में होंगे PM चेहरा?...

Lok Sabha Elections 2024: अखिलेश यादव 2024 चुनाव में होंगे PM चेहरा? सपा मुखिया अपने बयान से चौंकाया

- Advertisement -

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने खुद के 2024 में प्रधानमंत्री चेहरा होने पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि हम थर्ड फ्रंट का चेहरा नहीं होंगे। अखिलेश ने कहा हमारा लक्ष्य है कि बीजेपी (BJP) को कैसे 2024 में केंद्र में सत्ता में आने से रोका जाए। उन्होंने सरकार को घेरते हुए प्रहार किया कि जब सारस को तकलीफ थी पैर टूट गया जब उसे चोट लगी थी। तब सारस को बचाने का काम आरिफ ने किया था।

सरकार और वन विभाग सारस को उठा ले गए-अखिलेश यादव

सपा प्रमुख ने कहा कि पिछले कई दिनों से आरिफ ने उसकी सेवा की है। सेवा की वजह से उससे लगाव हो गया। दोनों एक साथ रहने लगे। दोनों का साथ खाना-पीना, उठना-बैठना होने लगा था। हम सब स्वीकार करते हैं कि सारा गांव उससे लगाव रखता था। सरकार और वन विभाग उसको उठा ले गए। तो अब इसकी जिम्मेदारी भी सरकार की ही बनती है।

समाजवादियों का मकसद यूपी से बीजेपी को हटाना-सपा प्रमुख

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी समाजवादियों की कोशिश होगी कि यूपी में बीजेपी को कम से कम सीटों पर कैसे रोकें। यह बात अभी की नहीं है बीजेपी को बताना चाहिए कि यूपी को आगे ले जाने के लिए क्या किया है। हम चेहरा नहीं हो सकते हैं। समाजवादियों का मकसद यूपी से बीजेपी को हटाना है। उन्होंने कहा कि कोई अगर बिस्किट खिलाता है। कोई दाना खिलाता है। पूरे देश ने देखा कि प्रधानमंत्री जी को अपने घर में दाना खिला रहे थे। क्या यह वन विभाग के लोग मोर को लाएंगे। बीजेपी के मंत्री कुछ जानते नहीं अगर वह जानते तो कुछ बताते। अगर उसके पैर में चोट थी तब क्यों नहीं मदद की। मंत्री अगर जानते होते तो इटावा में सारस संरक्षण का केंद्र बन रहा था। उसका बजट क्यों खा गए।

UP Politics: केशव प्रसाद मौर्य का छलका दर्द, अखिलेश यादव को लेकर दे दिया बड़ा बयान

SHARE
Monu kumar
Monu kumar
मोनू कुमार ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत India Ahead News Channel (इससे पहले ये यूट्यूब पोर्टल Jantalk और mdvlogs का भी हिस्सा रहे हैं) से की। फिलहाल ये अभी हमारे ITV Network (India News) का हिस्सा हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular