Sunday, July 7, 2024
HomePoliticsLok Sabha Elections: क्या यूपी में इस सीट से चुनाव लड़ सकती...

Lok Sabha Elections: क्या यूपी में इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी? सोनिया को लेकर अभी भी सस्पेंस जारी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Elections: आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश से लोकसभा के सियासी संग्राम में उतर सकती हैं। हालांकि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की संभावना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायबरेली व अमेठी में पूरी तत्लीनता से जुट गई हैं। बताते चलें कि गांधी परिवार के लिए अन्य संभावित सीटों को लेकर गुणा- गणित शुरू हो चुका है।

सियासत से संन्यास लेने की चर्चा भी जोरो-शोरो पर

उत्तर प्रदेश में चुनाव हमेशा से ही खास रहा है। जिसको लेकर एक बार फिर सभी पार्टियों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु कर ली है। बता दें, इसी तैयारी में कांग्रेस भी पूरी तरह मैदान में उतरने को तैयार है। जिसको लेकर  गांधी परिवार के लिए अन्य संभावित सीटों को लेकर गुणा- गणित शुरू हो चुका है। अगर बात संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की करें तो वह पिछले चार लोकसभा चुनाव से रायबरेली से सांसद हैं। वहीं पिछले दिनों उनके सियासत से संन्यास लेने की चर्चा भी जोरो-शोरो पर थी, लेकिन पार्टी के सभी लोग इस चर्चा को एक सिरे से खारिज कर रहे हैं।

वो बात अलग है कि  विधानसभा चुनाव में भले ही रायबरेली के वोटर दूसरे दलों की ओर कदम बढ़ा दें, लेकिन लोकसभा में कांग्रेस की पूरी तरह से तत्परता दिखती है। जिसको लेकर ऐसे में पार्टी रायबरेली से सोनिया गांधी को उम्मीदवार मानकर चल रही है। अगर फिर भी कांग्रेस इस सीट से कुछ बदलाव करना चाहेगी तो यहां से प्रियंका गांधी उम्मीदवार हो सकती हैं। साथ ही राहुल गांधी का मामला कोर्ट में होने की वजह से प्रियंका को अमेठी से भी दावेदार बनाया जा सकता है।

प्रियंका गांधी को अन्य किसी सीट से मैदान में उतारा जा सकता

वहीं, कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का यह भी कहना है कि आगामी चुनाव पर तीसरी रणनीति भी बनाई गई है। अगर सोनिया गांधी रायबरेली और राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते हैं तो प्रियंका गांधी को अन्य किसी सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। जिसको लेकर सीटों पर वोटबैंक का मंथन चल रहा है। पार्टी के रणनीतिकारों के अनुसार अगर प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के आगामी लोकसभा चुनाव में उतार कर न सिर्फ सांसद संख्या बढ़ाई जा सकती है बल्कि पार्टी की ओर मतदाताओं के बढ़ते रूझान को गति दिया जा सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का कहना…

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का कहना हैं कि ये तो तय है कि सोनिया गांधी चुनाव लड़ेंगी है। साथ ही प्रियंका से भी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने की अपील की गई है। लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रदेश में पूरी सक्रियता से चुनावी तैयारी कर रही हैं। रायबरेली और अमेठी सीटों के अलावा प्रियंका गांधी के लिए दूसरी सीटों का भी आकलन किया जा सकता है।

प्रियंका का यूपी से चुनाव लड़ना क्यों जरुरी..

उत्तर प्रदेश की सियासी नब्ज पर नजर रखने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रो रेहान अख्तर बताते हैं कि यूपी की जनता प्रियंका को बेहद पसंद करती हैं। इसके साथ ही वह हिमाचल, कर्नाटक के बाद मध्य प्रदेश में सक्रिय हैं।  प्रियंका की जनसभा जहां भी होती है, लोग उनकी बातों को सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में प्रियंका के जरिए पार्टी एक बार फिर से खुद को प्रदेश में खड़ा कर सकती है। याद दिला दें, पिछले दिनों प्रियंका ने कहा भी था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश होगा तो वह चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका अभी चुनावी राज्यों में निरंतर सक्रिय हैं। उम्मीद है कि देर सबेर वह उत्तर प्रदेश में सक्रियता बढ़ाएंगी।

Also Read: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज से 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular