India News UP (इंडिया न्यूज़),Lok Sabha Elections: लोकसभा इलेक्शन के तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है राजनीतिक हलचल और बढ़ती जा रही है। इसी कम्र में यूपी की पीलीभीत सीट को लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं बनी हुई हैं। अब लोकसभी चुनाव में बीजेपी नेता और पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी का टिकट काटे जाने पर काफी लंबे समय बाद इस पर उनकी मां मेनका गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। दअरसल चुनाव में वरुण गांधी के स्थान भाजपा ने योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को टिकट दिया है। 2009 में वरुण गांधी पहली बार पीलीभीत सीट से सांसद चुने गए थे। जिसके बाद 2014 में सुल्तानपुर से और 2019 में एक बार फिर से पीलीभीत सीट से सांसद बनाए गए थे।
बेटे को टिकट न मिलने पर क्या बोली मां
चुनाव प्रचार करने पहुंची मेनका गांधी ने सोमवार को बेटे वरुण को टिकट नहीं मिलने का सवाल पर बोला कि चुनाव के बाद देखते हैं। अभी लंबा वक्त है। मै बीजेपी में हूं और खूश हूं कि मैं भाजपा में हूं। इसके बाद उन्होंने इसके आगे कुछ भी कहने से मना कर दिया।
#WATCH सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश: वरुण गांधी का टिकट कटने पर भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा, "चुनाव के बाद देखते हैं, अभी लंबा समय है… मैं भाजपा में हूं और बहुत खुश हूं कि मैं भाजपा में हूं…" pic.twitter.com/sNwki1GabI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2024
सुल्तानपुर से हैं मेनका गांधी प्रत्याशी
इस बार चुनाव के लिए बीजेपी ने वरुण गांधी का टिकट तो काट दिया है, लेकिन साथ ही उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर सीट से उम्मीदवार बना दिया गया है। पिछले कुछ समय से ये देखने को मिला है कि सुल्तानपुर और पीलीभीत की सीट मेनका गांधी और वरुण गांधी के पास ही रही है। साल 2014 के चुनाव में मेनका गांधी पीलीभीत से सांसद थीं, किन्तु 2019 के लोकसभी चुनाव में उन्होंने ये सीट अपने बेटे वरुण गांधी को दिया।
ALSO READ: Lok Sabha Election 2024: BJP उम्मीदवार ने इस सीट से दी टिकट वापस करने की धमकी, जानिए वजह
UP News: हाइवे पर सफर हुआ महंगा, जानिए अब कितने रुपए देने होंगे