Saturday, July 6, 2024
HomePoliticsLok Sabha Elections: क्या प्रयागराज की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी...

Lok Sabha Elections: क्या प्रयागराज की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी? कांग्रेस के लिए यह सीट है बेहद खास

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Elections: प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा में प्रियंका गांधी वाड्रा के पोस्टर कांग्रेसी कार्यकर्ता लगा रहें हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ता शहरी इलाकों में लगाया जा रहा पोस्टर आक्रामक किस्म का है। कांग्रेसियों के लगाए गए पोस्टर में प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीद की आंधी बताया है।

प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने का प्रयास

भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव में बहुमत से जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कई राजनीतिक दल के साथ मिलकर इंडिया गठबंधन के साथ उत्तर प्रदेश में अपनी खिसक चुकी जमीन पाने में जुटी हुई है।यूपी के प्रयागराज फूलपुर लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने का प्रयास कांग्रेसी कार्यकर्ता ने शुरू कर दिया है। बता दें, प्रियंका गांधी को प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की डिमांड के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता पोस्टर के जरिए पार्टी के आला कमान के सामने अपनी मांग रख रहे हैं।

प्रयागराज के फूलपुर लोकसभा में प्रियंका गांधी वाड्रा के पोस्टर कांग्रेसी कार्यकर्ता लगा रहें हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ता शहरी इलाकों में लगाया जा रहा पोस्टर आक्रामक किस्म का है। कांग्रेसियों के लगाए गए पोस्टर में प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीद की आंधी बताया है।

उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी

यूपी प्रयागराज में चस्पा पोस्टर में प्रियंका गांधी वाड्रा की तस्वीर के साथ लिखा गया है “उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी” जिसमें फूलपुर जीरो किलोमीटर का साइन बोर्ड भी लगाया गया है। पोस्टर में लगाए गए फुलपुर जीरो किलोमीटर वाले शाइन बोर्ड से प्रियंका गांधी वाड्रा के यहां से चुनाव लडने के कयासों के बीच बल मिलता नजर आ रहा है। इस पोस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की तस्वीर है।

प्रयागराज के कांग्रेसी नेताओं के द्वारा प्रियंका गांधी वाड्रा के लगाए गए इस पोस्टर से फूलपुर लोकसभा सीट एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। राजनीति गलियारों में प्रियंका गांधी वाड्रा के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने की अटकलें की उम्मीद जाग गईं हैं।

Also Read: Moradabad News: बैंक ऑफ़ बड़ौदा में महिला के 18 लाख रुपये दीमक मामले में लापरवाही छुपा रहे हैं अधिकारी

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular