Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow News: डीडीसी उपचुनाव में सपा की हुई जीत, हार से भाजपा...

Lucknow News: डीडीसी उपचुनाव में सपा की हुई जीत, हार से भाजपा को लगा बड़ा झटका

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Arun Kumar Chaturvedi, Lucknow News: लखनऊ। मोहनलालगंज डीडीसी वार्ड 18 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की हार से भाजपा नेताओं को झटका लगा है। मतगणना के बाद भाजपा नेता एक दूसरे पर हार का जिम्मेदार बता रहे है।वही सपा प्रत्याशी जितने के बाद सपाई जीत का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे है।

सांसद विधायक से लेकर ब्लाक प्रमुख भाजपा का

गौरतलब है कि मोहनलालगंज में सांसद विधायक से लेकर ब्लाक प्रमुख भाजपा का है।इसके बाद भी वार्ड 18 के डीडीसी उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की पराजय को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।इसको लेकर भाजपा नेता एक दूसरे को इस हार का जिम्मेदार बता रहे है।वही ग्रामीण बताते है कि इस उपचुनाव में हार की मुख्य वजह भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी करना थाना तहसील स्तर पर उनकी परेशानियों का निराकरण न किये जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने उपचुनाव में अपनी दिलचस्पी नही दिखायी।

स्थानीय विधायक कुछ चंद लोगों की कठपुतली बनकर रह गए

वहीं भाजपा के एक गुट ने बताया कि स्थानीय विधायक कुछ चंद लोगों की कठपुतली बनकर रह गए है।और उन्ही के इर्दगिर्द ही घूमा करते है जिसकी वजह से आम आदमी उन तक पहुंच नही पाता इसको लेकर भी कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी रही।इन्ही सबको लेकर भी भाजपा को पराजय का मुंह देखना पड़ा।

Also Read: Ghosi By-Election : घोसी में दौड़ी साइकल… सपा की बड़ी जीत, सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को हराया, पार्टी ने दी…

SHARE
Aarti Bisht
Aarti Bisht
आरती बिष्ट, इन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का एक्सपीरियंस है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से की। जहां उन्होंने एक कंटेंट राइटर, एंकर और रिपोर्टिंग समेत गई क्षेत्र में काम किया...
RELATED ARTICLES

Most Popular