Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow News: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर बेटों की वजह से हमेशा चर्चा...

Lucknow News: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर बेटों की वजह से हमेशा चर्चा में, शराब की वजह से एक बेटे की हो गई थी मौत…..

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Lucknow News: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और विधायक पत्नी जय देवी कौशल के बेटे की मौत कुछ साल पहले हो गई थी। बेटे की मौत शराब पीने की वजह से मौत हो गई थी। बेटे की मौत 2020 में हो गई थी। मंत्री के बेटे को किडनी की सम्स्या हो गई थी।

लखनऊ में गरिया गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर व विधायक पत्नी जय देवी कौशल का बेटे की शराब पीेने से मौत हो गई थी। बेटे का नाम आकाश था। आकाश की मौत 2020 में हुई थी। बीते 19 अक्टूबर 2020 में बड़े बेटे आकाश किशोर उर्फ जैवी का निधन हो गया था। आकाश की मौत किडनी खराब होने की वजह से हुई थी।

कौशल के बेटे ने खुद पर चलवाई गोली

कौशल का बेटा आकाश किशोर नशे का आदी था मौत के बाद राज्यमंत्री कौशल किशोर ने नशा मुक्त आंदोलन चलाया। बीते वर्ष 2021 में कौशल किशोर का छोटा बेटा आयुष किशोर की पत्नी अंकिता ने हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। आयुष की पत्नी अंकिता ने हाथ की नस काटने से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया शेयर किया था वीडियो वायरल हो गया था। आयुष किशोर का नाम तब विवादों में आया जब उसके ऊपर खुद पर ही गोली चलवाने का आरोप लगा। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसने अपने साले से खुद पर गोली चलवाई थी।

बेटे की लव मैरिज से नाखुश थे पिता

पुलिस का कहना था कि आयुष किशोर ने लव मैरिज की थी। कहा जाता है कि केंद्रिय मंत्री कौशल किशोर अपने बेटे की शादी से खुश नही थे। इस वजह से आयुष अपनी पत्नी संग अलग रहने लगा। इससे पहले अंकिता ने वीडियो में रो-रोकर आयुष और अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया था। अंकिता ने कहा था की ‘आयुष मेरी कोई गलती नहीं थी, तब भी तुमने मुझे छोड़ दिया। मैने कुछ नहीं किया फिर भी फंसा दिया। मेरे ऊपर झूठे आरोप लगा दिए, मैने कहां गलती की? तुमसे शादी की, तुम्हारे साथ रही यह गलती की। मैं तुम्हारे साथ खुश थी जैसी भी मैं थी। तुमने गलत कर दिया मेरे साथ, जीने की कोई वजह नहीं छोड़ी।

विकास किशोर की पिस्टल मौके से बरामद

बीती रात विकास किशोर के घर उनके दोस्त विनय श्रीवास्तव की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिसमे विकास किशोर की पिस्टल मौके से बरामद की गई। विनय श्रीवास्तव को गोली विकास के पिस्टल से मारी गई। लोगों की माने तो राजनीति विरासत को भी लेकर कौशल किशोर के बेटों में रंजिशे बनी रहती है।

 

Also Read: Basti Crime News : गजब के अधिकारी हैं सीएमओ बस्ती , खुद ही कर लेते हैं अपने भ्रष्टाचार की जाँच

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular