Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsLucknow SGPGI News : SGPGI अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीज को कमरे...

Lucknow SGPGI News : SGPGI अस्पताल में डॉक्टरों ने मरीज को कमरे में बंद कर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Lucknow SGPGI News लखनऊ : लोग डॉक्टर को भगवान का स्वरूप मानते है। लेकिन सोचिए अगर वही डॉक्टर आपके साथ गलत व्यवहार करे तो आप क्या? करेंगे।

क्या है पूरा मामला

एक ऐसा ही मामला लखनऊ के SGPGI अस्पताल से आया है। जहां अस्पताल में डॉक्टरों की हरकतों की वजह से हंगामा हो गया। अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने भी मरीजों और तीमारदारों से अभद्रता की।

डॉक्टर ने पीटने के बाद मरीज को बंद कमरे में बैठाया। मरीज ने डॉक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद डॉक्टर और मरीज के बीच हाथापाई हो गयी।

वीडियो वायरल

बता दे, पीजीआई संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग के कमरा नंबर आठ में यह मारपीट हुई। जहां डॉक्टर ने मरीज के साथ अभद्रता किया। डॉक्टर ने मरीज से गलत तरिके से बात की जिसका विरोध करना भारी पड़ गया।

डॉक्टरों को मारपीट से रोकने गए अन्य तीमारदारों से भी अभद्रता की गयी। पीजीआई में दिखाने आए मरीज ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया समेत टि्वटर पर ट्वीट कर दिया है।

Also Read –  कैनेडियन गर्लफ्रेंड से परेशान होकर डॉक्टर ने की खुदकुशी, आखिर क्या है पूरा मामला

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular