Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल सिंह यादव, सपा में चाचा...

Lucknow: लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं शिवपाल सिंह यादव, सपा में चाचा के बेटे के लिए भी प्लान तैयार

- Advertisement -

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh): उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के परिणाम के बाद प्रसपा का समाजवादी पार्टी में विलय हो गया है। इसके बाद से पार्टी में शिवपाल सिंह यादव के रोल और कद को लेकर चर्चा चल रही है।

शिवपाल सिंह यादव के पद और कद पर चर्चा
सपा अब शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय राजनीति में ले जा सकता है। सूत्रों का मानें शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ाने की तैयारी की जा रही है। 2024 में लोकसभा के चुनाव सपा शिवपाल यादव को लड़ा सकती है। इसके लिए अभी सीट को लेकर कोई स्पष्ट नहीं किया गया है। लेकिन उन्हें इटावा या फिरोजाबाद से सपा से लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ाया जा सकता है।

सूत्रों की माने तो शिवपाल यादव को सपा में बड़ा पद दिया जा सकता है। उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के बाद अगर उनकी सीट खाली होती हो, तो उस सीट पर उनके बेटे आदित्य यादव को विधानसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है। पहले शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने की भी चर्चा है।

बता दें कि मैनपुरी उपचुनाव में जीत और जसवंतनगर में रिकॉर्ड लीड ने पार्टी में चाचा के कद को बढ़ा दिया है। लेकिन अभी पार्टी में उनके रोल और ओहदे को लेकर वक्त लग सकता है।

यह भी पढ़ें: मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने ली शपथ, साथ में पति अखिलेश यादव भी रहे, दोनों ने साथ में खिंचाई फोटो

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular