Friday, July 5, 2024
Homeस्पोर्ट्सLucknow Super Giants in IPL 2022 Auction: लखनऊ सुपरजाएंट्स ने नीलामी से...

Lucknow Super Giants in IPL 2022 Auction: लखनऊ सुपरजाएंट्स ने नीलामी से पहले खरीदे ये खिलाड़ी, केएल राहुल को बनाया कप्तान

- Advertisement -

Lucknow Super Giants in IPL 2022 Auction

इंडिया न्यूज़, लखनऊ
Lucknow Super Giants in IPL 2022 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 15वे सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी (IPL 2022 Auction) बेंगलुरु में चल रही है। इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी अगले कुछ सालों के लिए अपनी टीमें तैयार कर रही हैं। इस बार की नीलामी में 2 नई टीमों की एंट्री हुई है। इनमें से एक है लखनऊ की फ्रेंचाइजी, लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants), जिसने नीलामी में खरीदारी की शुरुआत कर दी है और अपने पहले खिलाड़ी को खरीद लिया है।

Lucknow Super Giants in IPL 2022 Auction

लखनऊ की फ्रेंचाइजी को संजीव गोयनका (Sanjeev Goenka)  के RPSG ग्रुप (RPSG Group) ने 7090 करोड़ रुपए में खरीदा है, जिसके साथ ही IPL इतिहास की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है। RPSG ग्रुप ने इससे पहले 2016 और 2017 में दो सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स (Rising Pune Super Giants) फ्रेंचाइजी चलाई थी।

केएल राहुल होंगे लखनऊ के कप्तान

फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के नाम से अपनी टीम उतार रही है और नीलामी से पहले टीम ने 3 खिलाड़ियों को साइन किया था। बीसीसीआई ने मेगा ऑक्शन से पहले दोनों नई फ्रेंचाइजियों को 3-3 खिलाड़ियों को साइन करने का मौका दिया था। इस नियम के तहत लखनऊ ने केएल राहुल (KL Rahul) को 17 करोड़, मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) को 9.2 करोड़ और रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को 4 करोड़ रुपए में साइन किया था। केएल राहुल को लखनऊ की टीम का कप्तान बनाया है।

Lucknow Super Giants in IPL 2022 Auction

धवन के लिए भिड़ी पंजाब और दिल्ली की टीमें

इस ऑक्शन की पहली की बोली शिखर धवन (Shikhar Dhawan) पर लगाईं गई। जिसमें धवन को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद 8 करोड़ 25 लाख में अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली और पंजाब की टीमें आपस भी भिड़ी, लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने बाजी मारी और उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। इससे पहले शिखर धवन दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम में थे। दिल्ली ने उन्हें इस मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज़ कर दिया था और अब वें उन्हें दोबारा नहीं खरीद सके।

IPL 2022 Player Auction

Read More: Indian Players are ready for Davis Cup 2022 भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में जबरदस्त उछाल आया : जीशान

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Vaibhav Shukla
Vaibhav Shuklahttps://barista168.com/
Sub-Editor @ India News, Everything seems impossible until it's done.
RELATED ARTICLES

Most Popular