Monday, May 6, 2024
HomeBreaking NewsMS Dhoni: बॉबी देओल के पास Dhoni का ऐसा Video, जिसके लिए...

MS Dhoni: बॉबी देओल के पास Dhoni का ऐसा Video, जिसके लिए धोनी भी बोले- वो वीडियो डिलीट कर देना

- Advertisement -

India News UP (इंडिया न्यूज़), MS Dhoni: भारत में क्रिकेट को मंदिर और क्रिकेटरों को भगवान माना जाता है। ऐसे ही एक क्रिकेट जिनका नाम हर एक रिकॉर्ड में होता है। वो महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) है। पहले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) सिर्फ क्रिकेट खेलते थे। उसके बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स संग मिल कर कुछ कमर्शियल एड्स कर बॉलीवुड में भी काम किया। इस बार धोनी जानवर फिल्म में बीना बोले अपने कला से लोगों की दिल जीतने वाले एक्टर बॉबी देओल के साथ एक कमर्शियल एड में नजर आने वाले हैं। इसको लेकर पहले से ही दोनों प्रमोशन कर रहे है।

किसका है ये वीडियो

बॉबी देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बार बॉबी ने धोनी का एक राज खोला है। दरअसल हुआ ये था कि एमएस धोनी ने बॉबी को मैसेज किया था कि उनके पास जो वीडियो है उसे डिलीट कर दें क्योंकि वो बहुत अजीब है। बॉबी ने तुरंत इस मैसेज का स्क्रीनशॉट लिया और ट्विटर पर पोस्ट कर दिया।

बॉबी द्वारा शेयर किए गए स्क्रीन ग्रैब में एमएस धोनी द्वारा भेजा गया मैसेज साफ नजर आ रहा है। बॉबी ने जवाब में लिखा- ठीक है माही भाई, मैं इसे डिलीट कर दूंगा। लेकिन दोनों के बीच की ये बातचीत किसी ऐड की तरह लग रही है। बॉबी ने हैशटैग में ये लिखा है। साथ ही कहा कि वह वीडियो लीक करने वाला था। यह अच्छा है कि धोनी ने उन्हें समय पर मैसेज कर दिया।

फैन्स ने पूछा सवाल

कुछ फैंस मांग कर रहे हैं कि बॉबी उस वीडियो को कुछ देर के लिए शेयर करें, भले ही वह उसे डिलीट कर दें। फैंस लिख रहे हैं- दोनों के बीच जो हुआ है उसमें छिपाने जैसा क्या है? आखिर ये वीडियो किस बारे में है ये तो हम ही बता सकते हैं। लेकिन एक्टर ने अपने फैंस को कोई अपडेट नहीं दिया है। उम्मीद है कि यह राज जल्द ही सामने आ जायेगा।

ये भी पढ़ें:- 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular