Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow Weather : लखनऊ का मौसम, अप्रैल में लू और धूल भरी...

Lucknow Weather : लखनऊ का मौसम, अप्रैल में लू और धूल भरी हवा चलने का अनुमान

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

Lucknow Weather  सूबे की राजधानी में इन दिनों गर्म हवा चल रही है। मौसम शुष्क है, चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से सूबेवासी खासा परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, ओड़िशा से तेलंगाना की ओर चलने वाली टर्फ (समुद्री हवा) बंद होकर उत्तर प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्से से बिहार और छत्तीसगढ़ तक परिसंचरित हो रही है। इसकी वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार अप्रैल तक भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

झांसी आगरा और कानुपर सबसे गर्म Lucknow Weather

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान झांसी में 42.5 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 42.5 डिग्री सेल्सियस और कानपुर में 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। नजीराबाद में 16.0 डिग्री सेल्सियस और फैजाबाद में न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार, अगले दो दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। प्रदेश भर में दिन के समय शुष्कता और तेज हवाओं का असर बना रहेगा। अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस पास बना रहेगा।

Also Read : CM Yogi Adityanath Instructions : सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश, महिला सुरक्षा पर चलेगा विशेष अभियान

Also Read : Gang Rape of a Girl who went to the Toilet in Meerut : नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Asheesh Shrivastava
Asheesh Shrivastava
I'm Asheesh Shrivastava, Staff reporter at INDIA NEWS
RELATED ARTICLES

Most Popular