Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशLucknow: पोते ने दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, पिता पर भी...

Lucknow: पोते ने दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, पिता पर भी किया जानलेवा हमला

- Advertisement -

Lucknow

इंडिया न्यूज, लखनऊ (Uttar Pradesh)। राजधानी लखनऊ में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पोते ने अपनी दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, पिता पर भी जानलेवा हमला किया। पिता की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बेटा पत्नी और बच्चों के साथ भाग निकला, उसकी तलाश पुलिस की टीमें लगी हैं।

नशे का आदी है हत्यारा
दरअसल, निगोहां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी सुरेश कुमार अपनी मां शीतला देवी के साथ गांव के बाहर सड़क किनारे मकान बनाकर रहता था। सुरेश का बेटा अनीस नशे का आदी है, जो आए दिन माता-पिता और दादी से विवाद करता रहता था। रविवार की शाम अनीस शराब के नशे में घर आया। उसने दादी से रुपए मांगा। दादी ने रुपए देने से मना कर दिया तो वह झगड़ने लगा। इसी बीच उसने कुल्हाड़ी से दादी पर हमला कर दिया। बचाने दौड़े पिता पर भी हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने परिवार के साथ मौके से भाग निकला।

जेल जा चुका है आरोपी
उधर, परिवार के अन्य सदस्य घायल सुरेश और शीतला देवी को अस्पताल ले गए, जहां शीतला देवी की मौत हो गई। वहीं पिता को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब तस्करी और रेप केस में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें: Agra: क्रिसमस पर मचा बवाल, सेंटा क्लॉज की टोपी न पहनने पर नौकरी से निकाला, चार पर केस दर्ज

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular