Sunday, July 7, 2024
HomeFestivalsMagh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा पर आज भूलकर भी न करें ये...

Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा पर आज भूलकर भी न करें ये कार्य, घर में प्रवेश कर सकती है दरिद्रता

- Advertisement -

Magh Purnima 2023: माघ मास की पूर्णिमा आज यानी रविवार को है और आज रवि पुष्य योग समेत कई दुर्लभ योग भी बन रहे है। जहां, ये कल 4 फरवरी की रात 9:29 बजे से लेकर 5 फरवरी की रात 11:58 बजे तक है। माना जाता है कि आज के दिन देवी-देवता धरती पर विचरण करने के लिए आते हैं। इसलिए आज का दिन बहुत शुभ माना जाता है। क्योंकि आज के दिन सभी व्याक्ति मां गंगा में स्नान करते है। वहीं, आज के दिन पूजा पाठ करना और जरूरतमंदों को दान देना भी बहुत शुभ माना जाता है। एसा माना है कि ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और व्यक्ति का जीवन सफल हो जाता है।

आज के दिन हमें भूल से भी 5 कार्य नहीं करने चाहिए वर्ना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी नाराज हो जाते हैं, जिससे परिवार की बर्बादी का रास्ता खुल जाता है।

क्या है माघ मास पूर्णिमा

हिंदू धर्म में पूर्णिमा का काफी खास महत्व होता है। माघ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। आज के दिन भगवान विष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। आज के दिन सभी व्याक्ति मां गंगा में स्नान करते है। क्योंकि आज के दिन स्नान और दान का काफी ज्यादा महत्व होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आज के दिन सभी देवी-देवता स्वर्ग से पृथ्वी पर आते हैं और भगवान विष्णु भी इस दिन गंगा नदी में वास करते हैं।

माघ पूर्णिमा  पर क्या करें और क्या न करें

जैसे कि आप जानते है कि गायों में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। गोवंश की सेवा करने से हमें शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। इसलिए माघ पूर्णिमा समेत किसी भी दिन गायों को न तो कभी दुत्कारना चाहिए और न ही मारना चाहिए। ऐसा करने से कष्ट भोगने पड़ जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर इस दिन देर तक सोना गलत माना जाता है। आप जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान विष्णु का ध्यान लगाएं। इसके बाद सूर्योदय होने पर सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें और जरूरतमंदों को दान दें। ऐसा न करने से परिवार पर मुसीबतें आनी शुरू हो जाती हैं। अगर आप गंगा स्नान करने नहीं जा सकते तो घर पर ही बाल्टी में पानी भरकर उसमें गंगाजल की बूंदे मिलाकर स्नान कर लें।

ये भी पढ़ें- https://indianewsup.com/benefits-of-moth-sprouts-consume-sprouted-moth-every-morning-for-weight-loss-you-will-get-many-more-benefits/

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular