Sunday, July 7, 2024
HomeAssembly Result 2022Mahana Became Speaker of the UP Assembly : यूपी विधानसभा अध्यक्ष बने...

Mahana Became Speaker of the UP Assembly : यूपी विधानसभा अध्यक्ष बने सतीश महाना, योगी, अखिलेश और छाबड़ा ने दी बधाई

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, लखनऊ।

Mahana Became Speaker of the UP Assembly : भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना को यूपी विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के दो पहिए हैं और दोनों मिलकर ही सकारात्मक भाव के साथ प्रदेश की जनता का विकास कर सकते हैं। हमने चुनाव के दौरान देखा कि नेताओं ने एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप किए। हम कह सकते हैं कि जनता कभी भी नकारात्मकता को स्वीकार नहीं करती है। हमेशा प्रगतिशील सोच को स्थान देती है। जो सकारात्मक होगा वो अंगीकार किया जाएगा।

जनता की उम्मीदों को पूरा करना है (Mahana Became Speaker of the UP Assembly)

सीएम ने कहा कि अब हमें यूपी के विकास पर सोचना है। युवाओं के बारे में सोचना है। महिलाओं के बारे में सोचना है। मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश उन सारी उम्मीदों को पूरा कर सकता है जो देश की जनता करती है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपका आठवीं बार विधायक के रूप में चुना जाना एक बड़ी बात है। जो कि आपके द्वारा किए गए जन कार्यों को दिखाता है। इस पद पर चुने जाने के लिए आपको बधाई और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों को भी चुने जाने के लिए बधाई दी।

अखिलेश ने भी दी शुभकामनाएं (Mahana Became Speaker of the UP Assembly)

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी सतीश महाना को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें उम्मीद है कि जब विपक्ष के लोग सवाल उठाएंगे तो आप उन्हें पूरा मौका देंगे। आप राइट से चुनकर आए हैं मगर अब आपको लेफ्ट की तरफ देखना होगा। उधर, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार छाबड़ा ने कहा कि सतीश महाना का यूपी विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुना जाना राज्य के लिए गर्व और गौरव की बात है। छाबड़ा ने कहा कि महाना के अनुभवों का लाभ प्रदेश को मिलेगा। उन्हें बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।

(Mahana Became Speaker of the UP Assembly)

Also Read : Youth Died for Celebrating BJP Victory : भाजपा की जीत पर बांटी थी मिठाई, पड़ोसियों ने पीटकर बाबर को मार डाला

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular