Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMaharajganj: प्रदेश के टाप 100 ब्लॉकों में जिले के पांच ब्लॉक शामिल,...

Maharajganj: प्रदेश के टाप 100 ब्लॉकों में जिले के पांच ब्लॉक शामिल, फरेंदा ब्लॉक बना नंबर वन

- Advertisement -

Maharajganj

इंडिया न्यूज यूपी/यूके, महाराजगंज: स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना और कूड़ा साफ रखना है। यह अभियान 2 अक्टूबर, 2014 को आरम्भ किया गया।

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का ‘स्वच्छ भारत’ का सपना साकार करने की कोशिश
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देश को दासता से मुक्त कराया, परन्तु ‘स्वच्छ भारत’ का उनका सपना पूरा नहीं हुआ। महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने सम्बन्धी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट सन्देश दिया था। जिसे आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर में व्यापक अभियान चलाया और लोगों को जोड़ा जिनकी प्रेरणा से विकास खण्ड फरेंदा उत्तर प्रदेश में प्रथम शिर्ष पर पहुँच ना सिर्फ विकास खण्ड का बल्कि जनपद का भी नाम रौशन किया।

स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान
स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए जिले में चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में शनिवार तक का प्रदर्शन जिले के लिए खास रहा है। फरेंदा ब्लॉक ने जहां स्वच्छता के मामले में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, वहीं प्रदेश के टाप 100 ब्लॉकों में भी जिले के पांच ब्लॉकों ने स्थान बनाने में सफलता प्राप्त की है।

सफाई अभियान में फरेंदा ब्लॉक बना नंबर 1
प्रदेश की ओर से 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच में प्रत्येक जिले में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई के बिंदु पर प्रतिदिन रिपोर्ट भी एकत्र करते हुए ब्लॉकवार रिपोर्ट भी जारी की जा रही है। शनिवार को पंचायती राज निदेशालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक जिले के फरेंदा ब्लॉक ने 2066 कार्यों को कराते हुए प्रदेश में पहला व 1160 कार्यों को कराते हुए निचलौल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है, वहीं सीतापुर जिले के ऐलिया ब्लॉक ने 1327 कार्यों को कराते हुए प्रदेश में दूसरा तथा बिसवान ब्लॉक ने 1073 कार्य कराते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है, पांचवें स्थान पर 950 कार्यों को कराते हुए देवरिया जिले के गौरी बाजार ब्लॉक ने स्थान बनाया है।

जिले के अन्य ब्लॉकों की स्थिति भी बेहतर रही जिसमे स्वच्छता संबंधी 583 कार्यों को कराते हुए पनियरा ने 66वां, 569 कार्यों को कराते हुए सदर ने 76वां, 559 कार्यों को कराते हुए घुघली ने 80वां स्थान प्राप्त किया है। बृजमनगंज 493 कार्य को कराते हुए 110 वें, परतावल 463 कार्य को कराते हुए 126वें, मिठौरा 312 कार्यों को कराते हुए 293वें, रतनपुर 305 कार्यों को कराते हुए 313वें, सिसवा 254 कार्यों को कराते हुए 405वें, लक्ष्मीपुर 156 कार्य को कराते हुए 559वें तथा धानी 152 कार्य को कराते हुए प्रदेश मे 567वें स्थान पर अपना दबदबा बना कर जनपद का नाम प्रदेश टी शीर्ष पटल पर अंकित कराने में कामयाबी हासिल की है।

जिले में चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान में फरेंदा का प्रदेश में पहले स्थान पर आना सुखद है। अन्य ब्लॉक भी मेहनत करते हुए अपनी स्थिति को और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान फरेंदा विकास खंड का हमारे महराजगंज संवाददाता ने दौरा किया और फरेंदा खंड विकास अधिकारी और उनकी टीम तथा क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष संरक्षक राम प्रकाश सिंह से प्रदेश में प्रथम स्थान पर फरेंदा ब्लॉक को लाने का मूल मंत्र जाना और अन्य देश के पिछड़े ब्लॉक के लोग किस प्रकार परिश्रम कर वे अपने ब्लॉक को प्रथम स्थान पर ला सकते हैं आदि की जानकारियां लिया तो सुने उक्त लोगों ने क्या सन्देश प्रदेश व देश वासियों को दिया।

यह भी पढ़ें- Meerut: धर्मांतरण मामले में पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा, 400 लोगों को ईसाई बनने पर मजबूर करने का आरोप – India News (indianewsup.com)

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular