Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsMaharajganj News : बीजेपी कार्यकर्ता ने खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेल किया...

Maharajganj News : बीजेपी कार्यकर्ता ने खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेल किया आत्मदाह का प्रयास, इलाके में मचा हड़कंप

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Maharajganj News महराजगंज : महराजगंज (Maharajganj News) में बीजेपी कार्यकर्त्ता ने पेट्रोल उड़ेल कर खुद ख़ुशी कर ली। इस घटना से इलाके हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र का है। जहां के बीजेपी ब्लॉक मुख्यालय के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब एक बीजेपी के कार्यकर्ता ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने व्यक्ति को बचाया और पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है की आत्मदाह का प्रयास करने वाला युवक नवीगंज का बीजेपी का बूथ अध्यक्ष है। उसने नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। जिसके बाद उसको शिकायत वापस लेने और जान से मारने की धमकी मिलने लगी।

क्षेत्राधिकारी ने जानकारी

जिसके बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव युवक को मौके से उठा कर अस्पताल के लिए भेज दिया।

घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने बताया की युवक स्वस्थ है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read – बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की गोली मार कर हत्या, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular