Sunday, July 7, 2024
Homeउत्तर प्रदेशMaharajganj: जेल में करवटें बदल रहे इरफान सोलंकी, मुलाकात को आई पत्नी...

Maharajganj: जेल में करवटें बदल रहे इरफान सोलंकी, मुलाकात को आई पत्नी और भाई से बोले दुआ करना

- Advertisement -

Maharajganj

इंडिया न्यूज़, महराजगंज (Uttar pradesh)। महराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से शुक्रवार दोपहर उनकी पत्नी नसीम, भाई अरसद और आसिफ मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात के बाद जेल से निकलते वक्त परिजन मीडिया से बात करने में कतराते दिखे। मीडिया ने जब उन्हें घेर लिया तो उन्होंने कहा कि विधायक ने दुआ करने की अपील की है। बता दें कि विधायक इरफान सोलंकी हाल ही में कानपुर जेल से महराजगंज जेल लाए गए हैं।

आम कैदी की तरह रह रहे सोलंकी 
दरअसल, इरफान सोलंकी के दिन इस समय अच्छे नहीं चल रहे हैं। जेल में उन्हें आम कैदी की तरह रखा गया है। वह किसी भी राजशी ठाठ का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं। विधायक जेल मैनुअल के अनुसार ही अपना जीवन काट रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह जब उन्होंने पढ़ने के लिए अखबार मांगा, तो नियम के अनुसार अतिरिक्त सुविधाओं से उन्हें रहित रखा गया। जेल में बने टेलीफोन बूथ से उन्होंने घर पर बातचीत की।

जेल के बाहर मिलने पहुंचे सपा कार्यकर्ता 
दरअसल, सपा के ट्विटर हैंडल से जब यह जानकारी दी गई कि सपा विधायक को महराजगंज जेल से कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है, तो सपा कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंच गए। इस दौरान विंद्रेश कन्नौजिया, जितेंद्र यादव, तसौर हुसैन, राहुल मिश्रा, अमरनाथ आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Lucknow: हाईकोर्ट ने दिए 67 साल पुराने ऑर्डर की कॉपी में फोरेंसिक जांच के आदेश

Connect Us Facebook | Twitter

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular