Monday, July 8, 2024
HomeKaam Ki BaatMaharajganj : मगरमच्छों से भरे दर्जिनिया ताल में घुसा युवक, वीडियो सोशल...

Maharajganj : मगरमच्छों से भरे दर्जिनिया ताल में घुसा युवक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वनाधिकारी आरसी मलिक ने बताया कि दर्जिनियां पर सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। विभाग द्वारा मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

(Young man entered the tailoring pool full of crocodiles, video viral on social media): महराजगंज (Maharajganj) जिले में निचलौल क्षेत्र के दर्जिनिया ताल में टीले पर बैठे मगरमच्छों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महाराजगंज जिले में निचलौल क्षेत्र के दर्जिनिया ताल के बीच स्थित टीले पर बैठे मगरमच्छों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमे एक युवक मगरमच्छों से भरी ताल में घुस गया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल 29 सेकेंड के एक वीडियो में सबसे पहले दर्जिनियां ताल के बीच स्थित टीले पर दो मगरमच्छ बैठे दिखाई दे रहे है। इसी बीच एक शख्स अपनी बहादुरी दिखाने के लिए कंधो पर गमछा लिए ताल में उतर बेखौफ झूमता नजर आ रहा है।

युवक ताल के बीच में मिट्टी की टीले पर धूप सेंक रहे मगरमच्छों की ओर तेजी से बढ़ने लगा। उसके बाद मगरमच्छ टीले से ताल में छलांग लगाकर भाग जाते है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

उप प्रभागीय वनाधिकारी ने दी जानकारी

वनाधिकारी आरसी मलिक ने बताया कि दर्जिनियां पर सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीं वन विभाग अब इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। कि वह युवक क्यों मगरमच्छों के बीच मे गया हुआ था। अब विभाग द्वारा मामले की जांच करा कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ- CM योगी का अखिलेश पर बड़ा बयान- “65% SDM एक ही जाती के…. राजभर जी देख लीजिए, इनके राज में होता था ये काम”

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular